World:भारतीय मूल के छात्रों का एआई में जलवा, व्हाइट हाउस में कई ने जीता राष्ट्रीय सम्मान – World News Updates Ai White House Indian Origin Students China Trump

World:भारतीय मूल के छात्रों का एआई में जलवा, व्हाइट हाउस में कई ने जीता राष्ट्रीय सम्मान – World News Updates Ai White House Indian Origin Students China Trump

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में पहले प्रेसिडेंशियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैलेंज नेशनल चैंपियन अवॉर्ड्स प्रदान किए। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय मूल के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल किया। वर्जीनिया के एल्डी शहर की पांच सदस्यीय टीम, जिसमें आरना जायसवाल, ईशानी खत्री, रीवा मड्डा, साम्हिता पिन्नामारेड्डी और सनुली रत्नायके शामिल थीं, ने एलिमेंट्री स्कूल ट्रैक-2 श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। टीम ने स्कूलों में बदमाशी (बुलिंग) की घटनाओं को रोकने के लिए ‘फ्रेंडजोन चैटबॉट बुलिंग प्रिवेंशन ऐप’ विकसित किया।


वहीं, वॉशिंगटन राज्य के सम्मामिश स्थित नॉर्थस्टार मिडिल स्कूल के छात्रों विहा अय्यर, आर्य प्रताप और श्रीमयी शेट्टी ने अपने प्रोजेक्ट ‘स्किलअप’ के लिए मिडिल स्कूल ट्रैक-1 श्रेणी में राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। हाई स्कूल वर्ग में पेनसिल्वेनिया के अपर डार्बी सीनियर हाई स्कूल के छात्र खंडाकर माहिन ने ट्रैक-1 श्रेणी में राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीता। उनका प्रोजेक्ट ‘आपराधिक जांच में होटल के कमरों की पहचान के लिए कंप्यूटर विजन का उपयोग’ विषय पर आधारित था।

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने छात्रों की सराहना की और उन्हें अमेरिका का भविष्य बताया। उन्होंने कहा, ‘व्हाइट हाउस में नवाचार से भरपूर इस प्रतिभाशाली समूह का स्वागत करना बेहद सुखद है। मुझे गर्व है कि आप अमेरिका की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप ही हमारा भविष्य हैं।’ प्रेसिडेंशियल AI चैलेंज में अमेरिका के सभी 50 राज्यों, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, प्यूर्टो रिको और विदेशों में स्थित रक्षा विभाग के स्कूलों से प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। मेलानिया ट्रंप ने बताया कि इस प्रतियोगिता को देशभर में व्यापक समर्थन मिला। इसमें 20,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। उनका कहना था कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित करना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की संभावनाओं से परिचित कराना है।

 

Source link
#Worldभरतय #मल #क #छतर #क #एआई #म #जलव #वहइट #हउस #म #कई #न #जत #रषटरय #सममन #World #News #Updates #White #House #Indian #Origin #Students #China #Trump

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *