07:09 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: महिला ट्रैप में चार सीरीज के बाद नीरू धांडा शीर्ष पर
भारत की नीरू धांडा ने महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन में चार सीरीज के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। 26 वर्षीय नीरू ने अब तक 100 में से 95 का स्कोर किया है। नीरू ने चारों सीरीज में क्रमशः 24, 24, 24 और 23 का स्कोर किया है। वह फिलहाल क्वालिफिकेशन में सबसे आगे चल रही हैं।
वहीं, आशिमा अहलावत 84 के स्कोर के साथ 17वें स्थान पर हैं। उनका सीरीज स्कोर 20, 22, 23 और 19 रहा है। मनीषा कीर भी 84 के स्कोर पर हैं और 24वें स्थान पर चल रही हैं। उन्होंने चार सीरीज में 19, 21, 22 और 22 का स्कोर किया है। क्वालिफिकेशन पूरा होने के बाद शीर्ष छह निशानेबाज महिला ट्रैप के व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाएंगी।
07:07 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन: शपथ भारद्वाज फाइनल की दौड़ में, किनान-रिजवी पीछे
पुरुषों की ट्रैप क्वालिफिकेशन में चार सीरीज के बाद भारत के शपथ भारद्वाज ही छह निशानेबाजों के व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने की स्थिति में हैं। इस स्पर्धा में कुल 40 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। शपथ ने अब तक 95 का स्कोर किया है और वह पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने चार सीरीज में क्रमशः 24, 21, 25 और 25 का स्कोर किया। वहीं किनान चेनाई 91 के स्कोर के साथ 19वें स्थान पर हैं। उनका सीरीज स्कोर 25, 22, 22 और 22 रहा है। अहवर रिजवी 87 के स्कोर के साथ 32वें स्थान पर हैं। उन्होंने 20, 21, 24 और 22 का स्कोर किया है। चीन के ची यिंग 98 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। उन्होंने चारों सीरीज में 24, 24, 25 और 25 का स्कोर किया है।

07:06 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शूटिंग में पुरुष और महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन के तीसरे दिन का खेल शुरू
पुरुष और महिला ट्रैप निशानेबाजों के क्वालिफिकेशन का तीसरा और आखिरी दिन शुरू हो गया है। यह राउंड टीम फाइनल के रूप में भी काम करेगा। भारत पुरुष और महिला दोनों ट्रैप टीम स्पर्धाओं में पदक की दौड़ में है।
तीन दिन में पूरा हो रहा क्वालिफिकेशन
ट्रैप क्वालिफिकेशन को तीन दिनों में बांटा गया है। पहले दिन निशानेबाजों ने 50 शॉट लगाए, जिसमें 25-25 शॉट की दो सीरीज शामिल थीं। दूसरे दिन भी 50 शॉट की दो सीरीज खेली गईं। तीसरे दिन आखिरी 25 शॉट की सीरीज होगी, जिसके बाद क्वालिफिकेशन पूरा हो जाएगा।
शीर्ष छह निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल में
क्वालिफिकेशन के बाद शीर्ष छह निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। यह फाइनल दिन में बाद में खेला जाएगा। वहीं, टीम पदकों का फैसला प्रत्येक देश के तीन निशानेबाजों के तीनों दिनों के कुल स्कोर के आधार पर होगा। यानी भारत के लिए आज टीम स्पर्धा में पदक जीतने का अहम मौका है।
07:05 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: कुराश में विपिन कुमार राउंड ऑफ-16 में हारे, भारत का अभियान खत्म
भारत के विपिन कुमार को पुरुषों की कुराश स्पर्धा के राउंड ऑफ-16 में हार का सामना करना पड़ा। कोरिया के यून ह्योनसू ने उन्हें 3-0 से हराया। मुकाबले के स्कोरबोर्ड पर चाला में 1-2 का स्कोर रहा। चाला एक प्रभावी थ्रो के लिए दिया जाता है, लेकिन यह यंबोश के लिए जरूरी मानकों को पूरा नहीं करता। यह तीन तरह के स्कोरिंग थ्रो में सबसे कम स्तर का होता है। इससे बेहतर थ्रो के लिए यंबोश और सबसे शानदार थ्रो के लिए हलाल दिया जाता है, जिससे मुकाबला तुरंत खत्म हो जाता है। चाला यंबोश की तरह जमा होकर बड़ा स्कोर नहीं बनाता। इसके साथ ही एशियन गेम्स में कुराश में भारत का अभियान खत्म हो गया। भारत ने इस स्पर्धा में एक पदक जीता, जो पिंकी बलहारा ने महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक के रूप में हासिल किया।

06:41 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में नीरज चौहान क्वार्टर फाइनल में, तीन बार के ओलंपिक चैंपियन को चौंकाया
भारत के नीरज चौहान ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने एक और कड़े मुकाबले में तीन बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया के किम जे-डोक को 6-4 से हराया। नीरज एक समय मुकाबले में 3-4 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार दबाव बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। नीरज का क्वार्टर फाइनल मुकाबला तीन अक्तूबर को निर्धारित है।

06:41 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: पुरुष क्रिकेट में बारिश ने फिर बिगाड़ा खेल, नेपाल बाहर; श्रीलंका सेमीफाइनल में
बारिश के कारण नेपाल और श्रीलंका के बीच पुरुष क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही नेपाल का एशियन गेम्स में शानदार अभियान खत्म हो गया, जबकि बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। नेपाल के लिए यह टूर्नामेंट से बाहर होने का निराशाजनक तरीका रहा। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए काफी उम्मीद जगाई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उसे मैदान पर अपनी किस्मत तय करने का मौका नहीं मिला। अब श्रीलंका की नजरें सेमीफाइनल पर होंगी, जो गुरुवार, एक अक्तूबर को खेला जाएगा। उम्मीद होगी कि इस बार बारिश मुकाबले में खलल न डाले और टीमों को मैदान पर अपना प्रदर्शन करने का पूरा मौका मिले।
06:39 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में धीरज और नीरज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
भारत के धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने राउंड ऑफ-16 के अपने-अपने मुकाबलों में आसान जीत दर्ज की।
धीरज की शानदार जीत
धीरज बोम्मदेवरा ने चीनी ताइपे के चेंग शियांग-हुई को 6-2 से हराया। धीरज ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरा सेट गंवाया, लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया। धीरज अब तीन अक्तूबर को होने वाले क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे।
06:37 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: कल भारत का कैसा रहा प्रदर्शन? एक नजर में देखें पूरा हाल
सोमवार को एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा, तो हम आपको पूरे दिन के प्रदर्शन का संक्षिप्त हाल बता देते हैं। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को बारिश से प्रभावित कार्यक्रम के बीच आठ पदक अपने नाम किए। इनमें से छह पदक एथलेटिक्स में आए। खराब मौसम के कारण कई मुकाबलों को टालना पड़ा या रद्द करना पड़ा। भारत के पुरुष क्रिकेट टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी बारिश के कारण नहीं हो सका, जबकि टेनिस के मुकाबले भी प्रभावित हुए।
एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा पदक
सोमवार को भारत के लिए सबसे बड़ी पदक सफलता ट्रैक एंड फील्ड में आई। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में यशवीर सिंह और रोहित यादव ने एक साथ पोडियम पर जगह बनाई। यशवीर ने 85.72 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता, जबकि रोहित ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य अपने नाम किया। मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में 8.07 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता। वहीं गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में 3:36.72 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।
विथ्या रामराज ने बनाया इतिहास
महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विथ्या रामराज ने 54.75 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। उनके प्रदर्शन की खास बात यह रही कि उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:14.61 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। यह इन एशियन गेम्स में पारुल का दूसरा कांस्य था। इससे पहले उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी कांस्य जीता था।
भारत के आठ पदक
रजत पदक
- यशवीर सिंह – पुरुषों की भाला फेंक, 85.72 मीटर
- मुरली श्रीशंकर – पुरुषों की लंबी कूद, 8.07 मीटर
- गुलवीर सिंह – पुरुषों की 1500 मीटर, 3:36.72
- ईशा सिंह – महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल
कांस्य पदक
- रोहित यादव – पुरुषों की भाला फेंक, 84.35 मीटर
- विथ्या रामराज – महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़, 54.75 सेकंड
- पारुल चौधरी – महिलाओं की 5000 मीटर, 15:14.61
- पिंकी बलहारा – महिलाओं का -78 किग्रा कुराश
06:37 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में नीरज चौहान प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
भारत के 24 वर्षीय नीरज चौहान ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने राउंड ऑफ-32 के रोमांचक मुकाबले में इंडोनेशिया के रियाउ एगा अगाता को 6-4 से हराया। वह मुकाबले में एक समय 0-4 से पीछे चल रहे थे, लेकिन लगातार दो सेट जीतकर शानदार वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया। नीरज और धीरज दोनों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज सुबह करीब 6:15 बजे शुरू होंगे।

06:36 AM, 29-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: सर्फिंग में किशोर कुमार अंबरासु क्वार्टर फाइनल में हारे
भारत के किशोर कुमार अंबरासु को पुरुषों की शॉर्टबोर्ड सर्फिंग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फिलीपींस के टोबी एस्पेजॉन ने उन्हें 8.53-5.37 के स्कोर से हराया। इस हार के साथ किशोर का पदक जीतने का सपना टूट गया। फिलीपींस के टोबी एस्पेजॉन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Source link
#Asian #Games #Liveशटग #और #तरदज #म #आज #भरत #क #नजर #पदक #पर #धरज #और #नरज #कवरटर #फइनल #म #Asian #Games #Live #India #Eye #Medals #Shooting #Archery #Action #Takes #Centre #Stage #Squash #Wrestling

