इंदौर: बैंक और प्ले स्कूल समेत 4 इमारतें सील, फायर सेफ्टी में लापरवाही पर निगम की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में लगातार हो रहे अग्नि सुरक्षा निरीक्षण के बीच नगर निगम ने कनाड़िया रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने शनिवार को क्षेत्र के अलग-अलग व्यावसायिक और संस्थागत भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पर्याप्त नहीं मिलने पर चार भवनों को सील कर दिया गया। इन भवनों में बैंक, मेडिकल स्टोर, डॉक्टरों के क्लिनिक, ऑफिस, जिम, सैलून और प्ले स्कूल जैसी गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जिससे इन परिसरों में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती थी।

इन भवनों पर हुई सीलिंग की कार्रवाई

निगम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पहले भवन में एक्सिस बैंक, होम्योपैथिक क्लिनिक, मेडिकल स्टोर और दो ऑफिस संचालित पाए गए। दूसरे भवन में इक्विटस फाइनेंस बैंक, अपोलो फार्मेसी, पांच डॉक्टरों के क्लिनिक, सेटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क का कार्यालय और संपदा ऑफिस संचालित हो रहा था। तीसरे भवन में कोटक महिंद्रा बैंक, बीएसएफ जिम, डॉ. मंजू पाटीदार का क्लिनिक, समीर हेयर सैलून और लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल संचालित पाया गया। वहीं चौथे भवन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, चार डॉक्टरों के क्लिनिक, चार चार्टर्ड अकाउंटेंट के ऑफिस और चार अन्य डॉक्टरों के क्लिनिक संचालित मिले।

मानकों में खामी 

नगर निगम के अनुसार, निरीक्षण के दौरान इन भवनों में निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं पाई गईं। भवनों में संचालित गतिविधियों और लोगों की आवाजाही को देखते हुए निगम ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीलिंग की यह कदम उठाया। यह पूरी कार्रवाई आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश और अपर आयुक्त प्रखर सिंह के निर्देशन में संपन्न की गई।

भवन संचालकों को कड़ा चेतावनी संदेश

नगर निगम ने व्यावसायिक, संस्थागत, बहुमंजिला और सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों के मालिकों और संचालकों से अपने परिसरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच कराने की अपील की है। निगम ने विशेष रूप से फायर फाइटिंग सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास, फायर एग्जिट और अग्निशमन के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों को तुरंत दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।

Source link
#इदर #बक #और #पल #सकल #समत #इमरत #सल #फयर #सफट #म #लपरवह #पर #नगम #क #बड #कररवई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *