सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली:चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली:चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली:चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई


सीजेआई सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किए गए तीन नए जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नियुक्त किए गए जजों में गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को इन तीनों जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए जाने की सिफारिश की थी। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति को सोमवार को अधिसूचित किया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की जज रहीं सुनीता अग्रवाल जस्टिस सुनीता अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति से पहले गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस थीं। इससे पहले वे इलाहाबाद हाईकोर्ट की जज भी रह चुकी हैं। वे लगभग 5 साल के कार्यकाल के बाद सुप्रीम कोर्ट से 29 अप्रैल, 2031 को रिटायर होंगी। दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे देवेंद्र कुमार उपाध्याय जस्टिस डीके उपाध्याय अभी तक दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे। वह बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। वे मूल रूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट से हैं। उपाध्याय 15 जून, 2030 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होंगे। तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे अपरेश कुमार जस्टिस अपरेश कुमार सिंह इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। त्रिपुरा हाई कोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल 6 जुलाई, 2030 तक रहेगा।

Source link
#सपरम #करट #म #नए #जज #न #शपथ #लचफ #जसटस #सरयकत #न #पद #क #शपथ #दलई #सखय #बढकर #हई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *