बार्सिलोना और चेल्सी के पूर्व विंगर पेड्रो रोड्रिग्ज ने 39 साल की उम्र में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने शानदार करियर में फीफा विश्व कप, यूरोपीय चैंपियनशिप और यूईएफए चैंपियंस लीग समेत कई बड़े खिताब जीते। पिछले सीजन के अंत में इटली के क्लब लाजियो से अलग होने के बाद पेड्रो किसी अन्य क्लब से नहीं जुड़े थे। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें लगा कि यह उनके जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का सही समय है।
पेड्रो ने अपने करियर के यादगार पलों का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है कि अब सही समय आ गया है। यह आगे बढ़ने और अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का समय है। मैं अपने सपनों को पूरा करने और उन सभी लोगों के प्रति गर्व के साथ खेल को अलविदा कह रहा हूं, जो उन्हें सच करने में मेरे साथ थे। मुझे इतना खुश करने के लिए फुटबॉल, तुम्हारा शुक्रिया।’
Source link
#पडर #न #क #उमर #म #फटबल #क #कह #अलवदबरसलन #क #सथ #रच #इतहस #सपन #क #दलय #वशव #कप #खतब #Barcelona #Star #Pedro #Rodriguez #Retires #Illustrious #Career


