यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नवलखा से एलआइजी चौराहा के बीच 6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। छह महीने बीतने के बाव…और पढ़ें

HighLights
- नवलखा से LIG के 6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण
- कॉरिडोर बनने से 1 लाख से अधिक वाहन चालकों को राहत मिलेगी
- सत्य साईं फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नवलखा से एलआइजी चौराहा के बीच 6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। छह महीने बीतने के बावजूद निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है। इसे लेकर संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार और कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार को निर्माणाधीन एलिवेटेड कारिडोर का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए काम की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और निर्माण एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ ही सत्य साईं चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया।
एक लाख से अधिक लोगों को मिलेगा फायदा
अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को एलआइजी एलिवेटेड कारिडोर का काम तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कॉरिडोर तैयार होने के बाद एक लाख से अधिक वाहन चालकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इससे शहर के इस व्यस्त मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और वाहन चालकों को कम समय में लंबी दूरी तय करने में मदद मिलेगी। एलिवेटेड कारिडोर बनने के बाद राजीव गांधी प्रतिमा की ओर से आने वाले वाहन चालक सीधे एलआईजी कारिडोर तक पहुंच सकेंगे। इससे बीच के कई व्यस्त हिस्सों पर रुकने और जाम में फंसने की परेशानी कम होने की उम्मीद है।
सत्य साईं फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य
संभागायुक्त लाक्षाकार ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य शिवाजी वाटिका चौराहे से शुरू हो चुका है। दीपावली के बाद नवलखा चौराहे पर भी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्य साईं चौराहे पर बन रहा फ्लाईओवर ब्रिज आगामी दिसंबर तक पूरा करने का प्रयास है। इस फ्लाईओवर का निर्माण एमपीआइडीसी द्वारा किया जा रहा है।
Source link
#इदर #वल #क #लए #खशखबर #कम #एलवटड #करडर #दसबर #तक #हग #तयर #लख #लग #क #मलग #रहत

