![]()
बालाघाट में न्यायालय परिसर के पास अधिवक्ता और स्टाम्प वेंडर आमने-सामने आ गए हैं। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद स्टाम्प वेंडरों ने बार काउंसिल अध्यक्ष पर वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वेंडरों के साथ अभद्रता स्टाम्प वेंडर संघ के कोषाध्यक्ष दिनेश बोहरे ने बताया कि बार काउंसिल अध्यक्ष प्रवेश मलेवार ने कचहरी से सटे बस स्टैंड परिसर में काम कर रहे वेंडरों के साथ अभद्रता की। उन्होंने लाइसेंस पूछा और कथित तौर पर प्रति स्टाम्प वेंडर 600 रुपए की मांग की। बोहरे के अनुसार, कुछ वेंडरों ने डरकर यह राशि दी भी है। मलेवार पर बिजली कनेक्शन काटने का भी आरोप है। वेंडरों का कहना है कि अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने इससे पहले भी ऐसा किया है और उनके कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर स्टाम्प वेंडरों ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बिना अधिवक्ता के कर रहे आवेदन अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रवेश मलेवार ने स्टाम्प वेंडरों के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि नामांतरण और 18/4 जैसे दस्तावेजों के लिए अधिवक्ता की आवश्यकता होती है, लेकिन स्टाम्प वेंडर बिना अधिवक्ता के ही तहसील न्यायालय में आवेदन कर यह काम कर रहे हैं। मलेवार के अनुसार, 18/4 के दस्तावेज में अधिवक्ता का वकालतनामा लगाना अनिवार्य है, फिर भी स्टाम्प वेंडर सीधे तहसील न्यायालय में आवेदन लगा रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर पहले भी स्टाम्प वेंडरों से चर्चा की गई थी, लेकिन वे बिना अधिवक्ता की जानकारी के नामांतरण और 18/4 के दस्तावेज पेश करना जारी रखे हुए हैं।
Source link
#बर #कउसल #अधयकष #पर #वसल #क #आरप #सटमप #वडर #न #क #पलस #स #शकयत #अधयकष #न #आरप #क #बबनयद #बतय #Balaghat #Madhya #Pradesh #News


