बुंदेलखंड के 5 जिलों में घुमेगी धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता रथयात्रा, 400 गाड़ियों का होगा काफिला

बुंदेलखंड के 5 जिलों में घुमेगी धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता रथयात्रा, 400 गाड़ियों का होगा काफिला

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार से पांच दिवसीय ‘सनातन हिंदू एकता रथयात्रा’ शुरू कर रहे हैं। बुंदेलखंड के पांच जिलों से गुजरने वाली इस य…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 09:03:18 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 09:03:18 AM (IST)

बुंदेलखंड के 5 जिलों में घुमेगी धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता रथयात्रा, 400 गाड़ियों का होगा काफिला
बुंदेलखंड के 5 जिलों में घुमेगी धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता रथयात्रा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पंडित धीरेंद्र शास्त्री की 5 दिवसीय रथयात्रा रविवार से शुरू।
  2. यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म से जोड़ना है।
  3. यह रथयात्रा बुंदेलखंड के पांच अलग-अलग जिलों से होकर गुजरेगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर: ‘जागो, उठो और सनातन के लिए खड़े हो जाओ’ के आह्वान के साथ बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पांच दिवसीय सनातन हिंदू एकता रथयात्रा रविवार से शुरू होगी। इसका शुभारंभ राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के पाठ से होगा और यात्रा बुंदेलखंड के पांच जिलों से होकर गुजरेगी।

विचारों के माध्यम से लोगों को सनातन से जोड़ना है उद्देश्य

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विचारों के माध्यम से लोगों को सनातन से जोड़ना है। उन्होंने देशभर के सनातन धर्मावलंबियों से शामिल होने की अपील की। कई श्रद्धालु शनिवार को ही बागेश्वार धाम पहुंच चुके हैं।

पहले दिन पन्ना में होगा रात्रि विश्राम, शामिल होंगे कई संत

पहले दिन यात्रा बागेश्वर धाम से गंज, बमीठा और चंद्रनगर होते हुए अजयगढ़ पहुंचेगी। दोपहर में विश्राम के बाद पन्ना में रात्रि विश्राम होगा। इसमें वृंदावन के इंद्रेश महाराज, देवी चित्रलेखा, अयोध्या के राजू दास महाराज, गंगादास महाराज, मोनी महाराज और चित्रकूट के राधेश्याम महाराज सहित कई संत शामिल होंगे।

सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से भी बुलाया गया पुलिस बल

बालाजी के लिए विशेष रथ तैयार किया गया है, जबकि बागेश्वर महाराज वैनिटी वैन में चलेंगे। छतरपुर एएसपी आदित्य पटले के अनुसार, यात्रा में 300 से 400 वाहनों के शामिल होने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

Source link
#बदलखड #क #जल #म #घमग #धरदर #शसतर #क #हद #एकत #रथयतर #गडय #क #हग #कफल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *