क्या देश में हैं आपातकाल जैसे हालात?:शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा, पीएम को कहा- मोगैंबो मोदी – Sanjay Raut Compares Situation Emergency Slams Bjp Modi Tushar Gandhi Detention

क्या देश में हैं आपातकाल जैसे हालात?:शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा, पीएम को कहा- मोगैंबो मोदी – Sanjay Raut Compares Situation Emergency Slams Bjp Modi Tushar Gandhi Detention

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शनों में कार्यकर्ताओं, राजनीतिक व्यक्तियों के हिरासत पर भारतीय जनता पार्टी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस आंदोलन को लोकतंत्र के लिए एक व्यापक मुहिम बताया और आरोप लगाया कि सरकार असहमति की आवाज को दबा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राउत ने कहा, ‘यह मुद्दा सिर्फ सीजेपी तक सीमित नहीं है, यह छात्रों और युवाओं की क्रांति है। जब देश भर के छात्र सड़कों पर उतरते हैं, तो इसे क्रांति कहा जाता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हिटलर ने भी जर्मनी में अपने आखिरी दिनों में ऐसा ही व्यवहार किया था। विरोध को दबाना, विपक्ष को गिरफ्तार करना, लोगों को घरों में नजरबंद रखना। आंदोलन रुका नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्रियों और सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है। देश में हिरासत और पुलिस राज का माहौल है। यह मानना होगा कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं।’


ये भी पढ़ें: क्या फर्जी वोटर लिस्ट पर बदला आप का रुख? एसआईआर पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला, 2015 का वीडियो जारी कर कसा तंज

क्या दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होंगे राउत?

राहुल गांधी की ओर से सोमवार से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के आह्वान का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि वह प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने कल से सभी को दिल्ली बुलाया है और हम भी दिल्ली में ही रहेंगे। चाहे हमें गिरफ्तारी का सामना करना पड़े या पुलिस की गोलीबारी का, हम डटकर खड़े रहेंगे और लोकतंत्र के लिए लड़ेंगे।’ राउत ने भाजपा पर देश को ‘बनाना रिपब्लिक’ (कमजोर और अस्थिर देश) में बदलने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए भगवा कपड़े पहने लोगों को तैनात किया है। उन्होंने प्रदर्शनों को संभालने के तरीके को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

पीएम मोदी पर कसा तंज

राउत ने कहा, ‘मोगैंबो मोदी, इस बार मोगैंबो खुश नहीं होगा; इस बार मोगैंबो रोएगा, भागेगा और भूमिगत हो जाएगा।’ दिल्ली में शाह के आवास के आसपास भारी सुरक्षा तैनाती का आरोप लगाते हुए राउत ने दावा किया कि इलाके में 1,50,000 सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और असम से सुरक्षा बल बुलाए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के अंदर असंतोष पनप रहा है और भविष्यवाणी की कि सत्ताधारी पार्टी में फूट पड़ सकती है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के बाद सत्ता में नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें: कॉलेज यूनियन चुनाव के बाद तनाव: कांग्रेस और सीपीआई-एम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने तीन मामले किए दर्ज

राउत ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में लिए जाने की भी आलोचना की। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से माफी की मांग की। राउत ने कहा, ‘तुषार गांधी को लॉकअप में नहीं रखा जा सकता। यह दावा झूठा है कि उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था।’ उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी को पिछले दरवाजे से बाहर ले जाया गया और सांताक्रूज के बजाय बोरीवली ले जाया गया। राउत ने दिल्ली में लोगों को हिरासत में लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर चिंताओं का समाधान न कर पाने का आरोप भी लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आवासों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Source link
#कय #दश #म #ह #आपतकल #जस #हलतशवसन #नत #सजय #रउत #न #कय #बड #दव #पएम #क #कह #मगब #मद #Sanjay #Raut #Compares #Situation #Emergency #Slams #Bjp #Modi #Tushar #Gandhi #Detention

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *