भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल:  भांग-चंदन और आभूषण अर्पित कर किया श्रृंगार, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु – Ujjain News

भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल: भांग-चंदन और आभूषण अर्पित कर किया श्रृंगार, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु – Ujjain News

भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल:  भांग-चंदन और आभूषण अर्पित कर किया श्रृंगार, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु – Ujjain News


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया और उनकी आज्ञा लेकर चांदी द्वार खोला गया। इसके बाद गर्भगृह के पट खोले गए और पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन किया। तत्पश्चात कर्पूर आरती संपन्न हुई। पूजन के बाद भगवान महाकाल को भांग, चंदन और सिंदूर अर्पित कर आभूषणों से राजा स्वरूप में शृंगारित किया गया। भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं, नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद अर्पित की गई भस्म भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से पूजन-अभिषेक किया गया। भगवान को ड्रायफ्रूट, फल और मिठाइयों का भोग अर्पित करने के बाद भस्म चढ़ाई गई। इस अवसर पर भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी माला धारण की। आकर्षक शृंगार में बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से अर्पित की गई भस्म भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। परंपरा के अनुसार महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Source link
#भसम #आरत #म #रज #सवरप #म #सज #महकल #भगचदन #और #आभषण #अरपत #कर #कय #शरगर #बड #सखय #म #पहच #शरदधल #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *