इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध ख़त्म करने के लिए एक शुरुआती समझौता जल्द ही होने वाला है. उन्होंने कहा है कि इस वजह से ईरान पर हमले रोक दिए गए हैं.
गुरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमने ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक शानदार समझौता किया है.”
पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमारे समझौते के मुताबिक़ ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे, और इसी मक़सद को हासिल करने के लिए हमें इतनी मशक्कत करनी पड़ी. इसलिए, यह बहुत बड़ी बात है.”
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने सरकारी टीवी पर कहा कि समझौते की ख़बरें “सिर्फ अटकलें” हैं और “अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है.”
ट्रंप पहले भी ऐसे दावे कर चुके हैं कि दोनों देश विवाद ख़त्म करने के लिए समझौते के क़रीब हैं. इस घोषणा से कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने कहा था कि वे ईरान पर “बहुत ज़ोरदार” हमला करेंगे.
अमेरिका और इसराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे. इसके जवाब में ईरान ने इसराइल और खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले किए और होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया.
होर्मुज़ स्ट्रेट दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई के लिए एक अहम समुद्री रास्ता है.
अप्रैल में युद्धविराम पर सहमत होने के बावजूद, अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ दिनों में कई हमले हुए हैं.
इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते की संभावनाओं के बारे में भी बार-बार बात की है.
Source link
#टरप #न #ईरन #पर #हमल #रक #समझत #क #लकर #कय #य #दव

