08:32 PM, 18-Oct-2026
फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची
पुलिस ने घटनास्थल पर बैरिकेडिंग की है। फॉरेंसिक टीम की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं हैं। टीम आसपास से सबूत जुटा रही है। जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली की जाएंगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
08:31 PM, 18-Oct-2026
कितने बजे हुई गोलीबारी की घटना?
गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस और जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया और जरूरी सबूत जुटाने का काम शुरू किया गया। जहां गोलीबारी हुई, उसके सामने ही एक क्लब है। गोलीबारी की घटना आज रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक के बाद एक दो गोलियां चलाई गईं। कुल सात राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है।
08:27 PM, 18-Oct-2026
टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने क्या कहा?
अमर उजाला ने गोलीबारी की घटना के संबंध में जब टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से संपर्क किया तो वे सुनकर चौंक गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
08:26 PM, 18-Oct-2026
मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
समााचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है, गोलीबारी की घटना की खबर है। हालांकि, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है’।
Maharashtra | A firing incident has been reported under Juhu Police Station. Actor Tiger Shroff is safe and has not sustained any gunshot injuries. Further investigation is underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) October 18, 2026
08:22 PM, 18-Oct-2026
सलमान खान के नाम का जिक्र किया
पोस्ट में लिखा है, ‘जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा। इतंजार करिए और देखिए’।
08:22 PM, 18-Oct-2026
गोलीबारी के पीछे बिश्नोई गैंग ?

08:15 PM, 18-Oct-2026
Firing Incident Live News: टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, क्या बोलीं अभिनेता की बहन कृष्णा श्रॉफ?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर चिंताजनक खबर है। मुंबई के जुहू में उन पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। तीन अज्ञात हमलावर दुपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे और उन्होंने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी।
Source link
#Firing #Incident #Live #Newsटइगर #शरफ #पर #गलबर #कय #बल #अभनत #क #बहन #कषण #शरफ #Firing #Incident #Tiger #Shroff #Mumbai #Police #Actor #Safe #Investigation #Underway


