Firing Incident Live News:टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, क्या बोलीं अभिनेता की बहन कृष्णा श्रॉफ? – Firing Incident On Tiger Shroff: Mumbai Police Says Actor Is Safe Further Investigation Is Underway

Firing Incident Live News:टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, क्या बोलीं अभिनेता की बहन कृष्णा श्रॉफ? – Firing Incident On Tiger Shroff: Mumbai Police Says Actor Is Safe Further Investigation Is Underway

08:32 PM, 18-Oct-2026

फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची

पुलिस ने घटनास्थल पर बैरिकेडिंग की है। फॉरेंसिक टीम की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं हैं। टीम आसपास से सबूत जुटा रही है। जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली की जाएंगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

08:31 PM, 18-Oct-2026

कितने बजे हुई गोलीबारी की घटना?

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस और जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया और जरूरी सबूत जुटाने का काम शुरू किया गया। जहां गोलीबारी हुई, उसके सामने ही एक क्लब है। गोलीबारी की घटना आज रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक के बाद एक दो गोलियां चलाई गईं। कुल सात राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है।

08:27 PM, 18-Oct-2026

टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने क्या कहा?

अमर उजाला ने गोलीबारी की घटना के संबंध में जब टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से संपर्क किया तो वे सुनकर चौंक गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

08:26 PM, 18-Oct-2026

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

समााचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है, गोलीबारी की घटना की खबर है। हालांकि, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है’।

 

08:22 PM, 18-Oct-2026

सलमान खान के नाम का जिक्र किया

पोस्ट में लिखा है, ‘जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा। इतंजार करिए और देखिए’। 

08:22 PM, 18-Oct-2026

गोलीबारी के पीछे बिश्नोई गैंग ?

अभिनेता पर हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है। हां दोनों बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा किया गया है। इसमें लिखा है, ‘जय महाकाल…., जय श्री राम। राम राम सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हरमन संधू लेते है। इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आया, इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया’। 

Firing Incident Live News:टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, क्या बोलीं अभिनेता की बहन कृष्णा श्रॉफ? – Firing Incident On Tiger Shroff: Mumbai Police Says Actor Is Safe Further Investigation Is Underway

08:15 PM, 18-Oct-2026

Firing Incident Live News: टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, क्या बोलीं अभिनेता की बहन कृष्णा श्रॉफ?

अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर चिंताजनक खबर है। मुंबई के जुहू में उन पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। तीन अज्ञात हमलावर दुपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे और उन्होंने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी।

Source link
#Firing #Incident #Live #Newsटइगर #शरफ #पर #गलबर #कय #बल #अभनत #क #बहन #कषण #शरफ #Firing #Incident #Tiger #Shroff #Mumbai #Police #Actor #Safe #Investigation #Underway

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *