![]()
ग्वालियर के मालनपुर स्थित वर्जर पेंट कंपनी के 52 वर्षीय मैनेजर मनोज कृष्णा पाटिल अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में मिले हैं। शुक्रवार को जब वे रोजाना की तरह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और उनके मोबाइल पर लगातार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, तो कंपनी के कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। दोपहर करीब 12 बजे कंपनी का स्टाफ विंडसर हिल स्थित उनके निवास पर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह गहराने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर मैनेजर मनोज पाटिल कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। परिजन महाराष्ट्र गए थे बताया गया है कि महाराष्ट्र के ठाणे निवासी मनोज कृष्णा पाटिल परिवार के साथ ग्वालियर के विंडसर हिल में रह रहे थे। उनके परिजन कुछ दिन पहले महाराष्ट्र गए हुए थे और पाटिल घर में अकेले रह रहे थे। परिजन शव लेकर ठाणे महाराष्ट्र हुए रवाना सूचना मिलने के बाद परिजन भी ग्वालियर पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर ठाणे महाराष्ट्र रवाना हो गए। नहीं मिले मैनेजर के शरीर पर चोट के निशान प्रारंभिक जांच में पुलिस हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रही है। मनोज पाटिल की पहले बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत हार्ट अटैक से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
www.bhaskar.com
#गवलयर #म #पट #कपन #क #मनजर #क #सदगध #मत #डयट #पर #नह #गए #त #घर #पहच #सटफ #तड #दरवज #हरट #अटक #क #आशक #Gwalior #News

