एशिया कप कांस्य विजेता नौशीन नाज़ का सम्मान:  सिवनी एसपी ने दी हॉकी स्टिक; बोले- आपकी कामयाबी पर पूरे देश को गर्व – Seoni News

एशिया कप कांस्य विजेता नौशीन नाज़ का सम्मान: सिवनी एसपी ने दी हॉकी स्टिक; बोले- आपकी कामयाबी पर पूरे देश को गर्व – Seoni News

एशिया कप कांस्य विजेता नौशीन नाज़ का सम्मान:  सिवनी एसपी ने दी हॉकी स्टिक; बोले- आपकी कामयाबी पर पूरे देश को गर्व – Seoni News


भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी नौशीन नाज का सिवनी लौटने पर स्वागत और सम्मान किया गया। शुक्रवार रात हॉकी ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में सिवनी SP कृष्ण लाल चंदानी ने एशिया कप की कांस्य पदक विजेता नौशीन को सम्मानित किया। इस दौरान ग्राउंड खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और नन्हे खिलाड़ियों की तालियों से गूंज उठा। एसपी ने थमाई नई हॉकी स्टिक, हर संभव मदद का भरोसा दिया सम्मान समारोह के दौरान एसपी कृष्ण लाल चंदानी ने नौशीन नाज़ को शाल, श्रीफल, शील्ड और एक नई हॉकी स्टिक भेंट की। एसपी ने नौशीन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार खेल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम चमकाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नौशीन को आगे की तैयारियों और बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद और सुविधाएं दी जाएंगी। एसपी ने वहां मौजूद बाकी बच्चों को भी नौशीन की कड़ी मेहनत से सीख लेने की सलाह दी। एशिया कप 2026 में दिखाया था दमखम, बेटियों के लिए बनीं मिसाल नौशीन नाज़ ने एशिया कप 2026 में भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम की तरफ से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था। टीम को ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जिताने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही। एसपी ने कहा कि नौशीन की यह सफलता जिले की अन्य बेटियों और युवाओं को खेल की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। सिवनी की खेल प्रतिभा का सामूहिक उत्सव समारोह के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अधिकारी मनु धुर्वे भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं है, बल्कि यह सिवनी की खेल प्रतिभा और हमारी बेटियों की मेहनत का सामूहिक उत्सव है। एशिया कप जैसी बड़ी लीग में मेडल जीतकर लौटीं नौशीन अब पूरे जिले के लिए गौरव बन चुकी हैं और यह शाम सिवनी के खेल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है।
www.bhaskar.com
#एशय #कप #कसय #वजत #नशन #नज #क #सममन #सवन #एसप #न #द #हक #सटक #बल #आपक #कमयब #पर #पर #दश #क #गरव #Seoni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *