गर्म दाल से झुलसे युवक की एमवाय अस्पताल में मौत:  परिजन का आरोप-इंजेक्शन लगाने के बाद नहीं आया होश, पुलिस ने शुरू की जांच – Indore News

गर्म दाल से झुलसे युवक की एमवाय अस्पताल में मौत: परिजन का आरोप-इंजेक्शन लगाने के बाद नहीं आया होश, पुलिस ने शुरू की जांच – Indore News

गर्म दाल से झुलसे युवक की एमवाय अस्पताल में मौत:  परिजन का आरोप-इंजेक्शन लगाने के बाद नहीं आया होश, पुलिस ने शुरू की जांच – Indore News


इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में गर्म दाल से झुलसे 30 वर्षीय युवक की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इंजेक्शन देने के बाद युवक को होश नहीं आया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। गर्म दाल लेकर आते समय झुलसा एमआईजी पुलिस के मुताबिक, आकाश (30) पुत्र कन्हैयालाल वर्मा निवासी सोमनाथ की चाल रविवार को घर में गर्म दाल से झुलस गया था। उसके पैर बुरी तरह जल गए थे। परिजन उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि आकाश का परिवार एमआईजी मेन रोड पर दाल-पकवान की दुकान चलाता है। दुकान के लिए दाल घर पर ही उबाली जाती है। आकाश ऊपर के कमरे से नीचे दाल लेकर आ रहा था, तभी वह गर्म दाल से झुलस गया। इंजेक्शन के बाद होश नहीं आने का आरोप परिजन के मुताबिक, मंगलवार रात दर्द के कारण आकाश चिल्ला रहा था। इसी दौरान डॉक्टरों ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। परिवार का आरोप है कि इसके बाद आकाश को होश नहीं आया। बुधवार रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन के आरोपों के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंजेक्शन और मौत के बीच संबंध की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। खुड़ैल में जहर खाने से व्यक्ति की मौत एक अन्य मामले में खुड़ैल क्षेत्र के तिल्लोर खुर्द निवासी अजय (46) पुत्र दयाशंकर की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बुधवार को उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, अजय ने जहर खा लिया था। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Source link
#गरम #दल #स #झलस #यवक #क #एमवय #असपतल #म #मत #परजन #क #आरपइजकशन #लगन #क #बद #नह #आय #हश #पलस #न #शर #क #जच #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *