![]()
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध धजरई त्रिदेव हनुमान मंदिर में चल रहे साकेत महोत्सव का शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं और पूरा पंडाल भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। इस दौरान निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष और धीर समीर वृंदावन के महंत मदनमोहन दास महाराज ने व्यास पीठ से संतों की महिमा का सुंदर बखान किया। “संतों का उत्सव मनाने वालों को मिलता है श्रीकृष्ण का सानिध्य” महंत मदनमोहन दास महाराज ने पूज्य त्यागी जी महाराज का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि भगवान इस धरती पर महान संतों को भेजकर अनंत जीवों का कल्याण करते हैं और सनातन धर्म की नींव को मजबूत करते हैं। उन्होंने भक्तों से कहा कि जो श्रद्धालु संतों के उत्सव में शामिल होते हैं, उन्हें निश्चित रूप से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और सानिध्य प्राप्त होता है। मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम कथा के दौरान जब महंत जी ने श्री सुदामा जी का पावन और भावुक कर देने वाला चरित्र सुनाया, तो पंडाल में मौजूद हर आंख नम हो गई। इसके बाद जब उन्होंने “मीठो मीठो यमुना जी को पानी लागे” भजन गाना शुरू किया, तो पंडाल में उपस्थित जनसैलाब भाव-विभोर हो उठा। बाहर मूसलाधार बारिश होती रही, लेकिन भक्त पूरी तन्मयता से पंडाल के अंदर झूमते और नाचते रहे। 13 जून को भंडारा होगा बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने बताया कि कथा के औपचारिक विश्राम के बाद, अब 13 जून को गो लोकवासी हरिदास त्यागी जी महाराज की मुख्य पुण्यतिथि के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस भंडारे की कुछ खास बातें इस प्रकार हैं- यह भंडारा सुबह 7 बजे से शुरू होकर देर रात 12 बजे तक लगातार चलेगा। भंडारे की मुख्य विशेषता यह रहेगी कि मंदिर के सामने वाले मुख्य मार्ग (हाईवे) से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोककर, राहगीरों को पूरे आदर-सम्मान के साथ बैठाकर भोजन प्रसादी ग्रहण कराई जाएगी।
www.bhaskar.com
#टकमगढ #म #सकत #महतसव #क #समपन #कल #भडर #हग #सदम #चरतर #कथ #म #झम #शरदधल #महरज #बल #सत #लग #क #कलयण #करन #आत #Tikamgarh #News

