इंदौर में उत्तरी हवाओं और हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंडक, दो-तीन दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम

इंदौर में उत्तरी हवाओं और हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंडक, दो-तीन दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम

गुरुवार को सुबह धूप निकली और दोपहर में छाए बादलों के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ देर के लिए वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर दिन में 1…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 11:51:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 11:51:06 AM (IST)

इंदौर में उत्तरी हवाओं और हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंडक, दो-तीन दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम
शहर के मध्य में हल्की बारिश से सड़कें गीली हो गईं और दिनभर बादल छाए रहे। -नईदुनिया

HighLights

  1. सुबह धूप निकली और दोपहर में छाए बादल
  2. शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ देर के लिए वर्षा हुई
  3. इंदाैर में अगले दो से तीन दिन बादल छाएंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर में गुरुवार को सुबह धूप निकली और दोपहर में छाए बादलों के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ देर के लिए वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर दिन में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक इंदाैर में अगले दो से तीन दिन बादल छाएंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी । पिछले दो दिनों से शहर में हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण अब अलसुबह व रात में शहरवासियों को हल्की ठंड का अहसास भी हो रहा है।

दिन में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है

हालांकि दिन में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दिनभर बादल छाए रहे

इंदौर में गुरुवार को उत्तर दिशा से हवा चली। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर को कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे तापमान नीचे आया। बीते चौबीस घंटों में दिन के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा

न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार दस किमी से चली। दिनभर में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जाएगा। बादल छंटने के बाद ठंड का असर अधिक महसूस होगा। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- MP Weather: 24 अक्टूबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगी ठंड; आज 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Source link
#इदर #म #उततर #हवओ #और #हलक #बरश #न #बढई #ठडक #दतन #दन #ऐस #ह #बन #रहग #मसम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *