आंगनवाड़ी में बच्चे नहीं मिले, पंचायत भवन में गड़बड़ी:  निरीक्षण में गुणवत्ताहीन काम; कलेक्टर ने पैसे निकालने पर सरपंच-सचिव पर कार्रवाई के निर्देश – Dindori News

डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने नुनखान गांव के आंगनवाड़ी केंद्र और गणेशपुर पंचायत भवन का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी में बच्चे नहीं मिलने और भवन के घटिया निर्माण पर उन्होंने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कार्यकर्ता, सहायिका, सरपंच और सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज 41 बच्चों में से कोई भी मौजूद नहीं था। कार्यकर्ता उपस्थित थीं, पर सहायिका 15 दिनों से केंद्र नहीं आ रही थीं। बच्चों की गैर-मौजूदगी पर कलेक्टर ने कार्यकर्ता और सहायिका के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। काम पर जताई नाराजगी
कलेक्टर ने पंचायत भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी जांची। काम संतोषजनक नहीं था, जिस पर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भवन के लिए 37.50 लाख रुपए जारी हुए थे, जिसमें से सरपंच अमर सिंह पट्टा और सचिव भागवत प्रसाद ने 33 लाख रुपए निकाल लिए। कलेक्टर ने सरपंच को तीन दिन में पैसे जमा करने और सचिव को निलंबित करने का आदेश दिया है।

Source link
#आगनवड #म #बचच #नह #मल #पचयत #भवन #म #गडबड #नरकषण #म #गणवततहन #कम #कलकटर #न #पस #नकलन #पर #सरपचसचव #पर #कररवई #क #नरदश #Dindori #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *