‘भास्कर समाधान’ का असर… खराब बिजली मीटर हुआ चालू:  नितिन कुमार शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आप भी करें शिकायत पोस्ट – Indore News

‘भास्कर समाधान’ का असर… खराब बिजली मीटर हुआ चालू: नितिन कुमार शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आप भी करें शिकायत पोस्ट – Indore News

‘भास्कर समाधान’ का असर… खराब बिजली मीटर हुआ चालू:  नितिन कुमार शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आप भी करें शिकायत पोस्ट – Indore News


शहर के विभिन्न इलाकों से भास्कर समाधान पर नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आ रही हैं। दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से इन जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण भी देखने को मिल रहा है। बिजली, सड़क, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतों के बीच इसका एक और उदाहरण इंदौर से सामने आया है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड-82 के पार्षद नितिन कुमार शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में लोग अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं। इन शिकायतों पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों की ओर से त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला वार्ड क्रमांक-82 से सामने आया। शिकायतकर्ता राजेश जोशी ने ‘भास्कर समाधान’ पर लिखा, राधाकृष्ण मंदिर रोड की स्ट्रीट लाइटें पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी थीं। इसके कारण क्षेत्र में अंधेरा रहता था और चौराहा होने की वजह से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि रात के समय महिलाओं और अन्य रहवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होने के बाद वार्ड 82 के पार्षद नितिन कुमार शर्मा ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित टीम को मौके पर भेजकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सुधारवाया। समस्या का समाधान होने के बाद इसकी पुष्टि खुद पार्षद नितिन कुमार शर्मा ने की। खराब बिजली मीटर की समस्या का समाधान, शिकायतकर्ता ने की पुष्टि वार्ड-17 के न्यू जगन्नाथ नगर निवासी पवन फाटे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बिजली मीटर खराब हो गया है। उन्होंने बताया था कि समस्या के समाधान के लिए 1912 हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत की, बिजली कार्यालय के चक्कर लगाए और संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क किया, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मीटर खराब होने के बावजूद उनके नाम पर अधिक राशि का बिजली बिल जारी हो रहा था, जिससे वे परेशान थे। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले में संज्ञान लिया और खराब मीटर की समस्या का निराकरण कराया। इसके बाद बिजली आपूर्ति और मीटर से जुड़ी दिक्कत दूर हो गई। समस्या के समाधान की पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। इंदौर के अलग-अलग इलाकों से भास्कर समाधान पर पहुंच रहीं जनसमस्याएं… बापू गांधी नगर: दो महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में निकलने को मजबूर रहवासी वार्ड 31 के बापू गांधी नगर निवासी देवी सिंह ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट पिछले दो महीने से बंद पड़ी है और इसे सुधारने के लिए अब तक कोई नहीं पहुंचा है। इसके कारण रात के समय इलाके में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट के कारण रहवासियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। बैकुंठधाम कॉलोनी: गिरे पेड़ और खुले चैंबर से रहवासी परेशान वार्ड 42 की बैकुंठधाम कॉलोनी निवासी प्रमोद कोठारी ने कॉलोनी में गिरे पेड़ों और खुले चैंबर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आई आंधी और बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए थे, जो अब तक सड़क किनारे पड़े हुए हैं। साथ ही अन्य पेड़ भी कमजोर हो चुके हैं, जिनके गिरने का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नर्मदा कनेक्शन के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन महीनों बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। वहीं, एक चैंबर भी खुला पड़ा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रहवासियों ने संबंधित विभाग और नगर निगम से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। राजेंद्र नगर: छह महीने से टूटा चैंबर, हादसे का खतरा राजेंद्र नगर निवासी कुंदन ने नर्मदा चैंबर के टूटे ढक्कन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि दत्ता मंदिर के सामने स्थित यह चैंबर पिछले करीब छह महीने से टूटा हुआ है। चैंबर सड़क किनारे खुला पड़ा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पास में दुकानें हैं और इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में खुले और क्षतिग्रस्त चैंबर के कारण किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। रहवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द चैंबर की मरम्मत कराने की मांग की है। गंगा कॉलोनी: गली अधूरी, कचरे और बदबू से रहवासी परेशान गंगा कॉलोनी निवासी विमल जैन ने गली की बदहाल स्थिति की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि गली में सीमेंट कंक्रीट का काम अधूरा पड़ा है और कई जगह खुदाई होने के कारण रास्ता खराब हो गया है। लंबे समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि क्षेत्र में नियमित सफाई भी नहीं हो रही है। पूरी गली में कचरा फैला हुआ है, जिससे बदबू उठ रही है और आसपास के रहवासी परेशान हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Source link
#भसकर #समधन #क #असर #खरब #बजल #मटर #हआ #चल #नतन #कमर #शरम #बन #आज #क #पबलक #सटर #आप #भ #कर #शकयत #पसट #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *