Indore News: इंदौर के स्वच्छता मॉडल से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, दिल्ली से आए दल ने सीखे सफाई के गुर

Indore News: इंदौर के स्वच्छता मॉडल से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, दिल्ली से आए दल ने सीखे सफाई के गुर

लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाला इंदौर अब राष्ट्रीय स्तर पर शहरी स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नॉलेज हब बनता जा रहा है। इसी दिशा में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रतिनिधिमंडल 28 जुलाई को इंदौर पहुंचा। दो दिवसीय अध्ययन दौरे के दौरान दल इंदौर नगर निगम की अत्याधुनिक कचरा संग्रहण प्रणाली, कचरा पृथक्करण, प्रोसेसिंग प्लांट, कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम तथा वेस्ट मैनेजमेंट के सफल नवाचारों का गहन अध्ययन करेगा।

 

इस दौरे की पृष्ठभूमि भी बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले सप्ताह दिल्ली प्रवास के दौरान इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के बीच हुई चर्चा में इंदौर के स्वच्छता मॉडल और वेस्ट मैनेजमेंट की सफलता पर विस्तार से बात हुई।

इंदौर के नवाचारों से प्रभावित उपराज्यपाल ने उसी समय दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों का प्रतिनिधिमंडल इंदौर भेजने का निर्णय लिया, ताकि इस मॉडल का गहराई से अध्ययन कर उसे दिल्ली में लागू किया जा सके।

 

दौरे के पहले दिन प्रतिनिधिमंडल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात कर इंदौर मॉडल की अवधारणा, उसके क्रियान्वयन, तकनीकी नवाचारों और व्यवहार परिवर्तन आधारित रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

दूसरे दिन अधिकारी शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, ट्रांसफर सिस्टम, प्रोसेसिंग प्लांट, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा संपूर्ण वेस्ट मैनेजमेंट चेन का मैदानी अवलोकन करेंगे।प्रतिनिधिमंडल में अतिरिक्त आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा, उपायुक्त कनिका, उपायुक्त मोहित बंसल, मुख्य अभियंता अजय अग्रवाल तथा अधीक्षण अभियंता एस.डी. तोमर शामिल हैं।

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यदि जनभागीदारी वाला इंदौर का स्वच्छता मॉडल दिल्ली में प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है, तो राजधानी की सफाई व्यवस्था में व्यापक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Source link
#Indore #News #इदर #क #सवचछत #मडल #स #बदलग #दलल #क #तसवर #दलल #स #आए #दल #न #सख #सफई #क #गर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *