![]()
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे सहज पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। एक कार ने सड़क पर आए बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोगों ने घायल बुजुर्ग को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन पैर में गंभीर चोट के कारण इलाज जारी है। घायल बुजुर्ग की पहचान भदौनी निवासी प्रहलाद के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रहलाद प्रतिदिन काम के लिए शाजापुर आते हैं और खेती-किसानी का काम करते हैं। हादसे के वक्त भी वे किसी काम से शहर आए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर लालघाटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। उनके बयान दर्ज होने के बाद दुर्घटना के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
#शजपर #म #कर #क #टककर #स #बजरग #घयल #सहज #पबलक #सकल #क #समन #हदस #जल #असपतल #म #उपचर #जर #shajapur #News

