केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने निवाड़ी में झाड़ू लगाई:  कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया वृक्षारोपण, कहा-पौधे सिर्फ लगाएं नहीं देखभाल भी करें – Niwari News

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने निवाड़ी में झाड़ू लगाई: कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया वृक्षारोपण, कहा-पौधे सिर्फ लगाएं नहीं देखभाल भी करें – Niwari News

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने निवाड़ी में झाड़ू लगाई:  कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया वृक्षारोपण, कहा-पौधे सिर्फ लगाएं नहीं देखभाल भी करें – Niwari News


केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने निवाड़ी दौरे के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नगर में झाड़ू लगाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री का सुबह बिना सुरक्षा घेरे के प्रातः भ्रमण पर निकलना भी चर्चा का विषय रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने प्रातः भ्रमण के बाद नगर के टैक्सी स्टैंड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन परिसर में सफाई अभियान चलाया। यह भवन केंद्रीय विद्यालय के लिए आवंटित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय की प्रगति की जानकारी ली विद्यालय परिसर में सफाई अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से केंद्रीय विद्यालय के संचालन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की प्रगति और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा विषय है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण इसके बाद केंद्रीय मंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है, लेकिन उनकी देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने में योगदान देने का आग्रह किया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार, कलेक्टर जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, अनुविभागीय अधिकारी अशोक कुमार सेन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद तिवारी, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेश पटेरिया सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link
#कदरय #मतर #ड #वरदर #कमर #न #नवड़ #म #झड़ #लगई #कलकटरट #करयलय #म #कय #वकषरपण #कहपध #सरफ #लगए #नह #दखभल #भ #कर #Niwari #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *