कैंसर स्क्रीनिंग के बाद 30 मरीज भोपाल रवाना:  चिरायु हॉस्पिटल में होगा आगे का इलाज और जांच – Vidisha News

कैंसर स्क्रीनिंग के बाद 30 मरीज भोपाल रवाना: चिरायु हॉस्पिटल में होगा आगे का इलाज और जांच – Vidisha News

कैंसर स्क्रीनिंग के बाद 30 मरीज भोपाल रवाना:  चिरायु हॉस्पिटल में होगा आगे का इलाज और जांच – Vidisha News


विदिशा जिले में आयोजित कैंसर स्क्रीनिंग शिविर के बाद मरीजों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को कैंसर की पुष्टि या संभावित लक्षण वाले 30 मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल भेजा गया। इन्हें बस द्वारा रवाना किया गया। यह स्क्रीनिंग शिविर 6 और 7 जून को विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया था। इसमें मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की थी। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आए जिनमें कैंसर के लक्षण या बीमारी की पुष्टि हुई थी। इन्हीं मरीजों में से पहले चरण में 30 लोगों को भोपाल भेजा गया है। चिरायु हॉस्पिटल में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और चिरायु के डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम मरीजों का इलाज और आगे की चिकित्सीय जांच करेगी। मरीजों के रहने, खाने और उपचार की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान विदिशा विधायक मुकेश टंडन सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक मुकेश टंडन ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर यह पूरा अभियान संचालित किया गया है। शिविर में कैंसर के लक्षण पाए गए लोगों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टरों और प्रशासन के साथ समन्वय कर कार्य योजना तैयार की गई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मरीजों का इलाज किया जाएगा। साथ ही, इलाज को लेकर आशंकित मरीजों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी। जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने और नशे से दूर रहने की अपील भी की जाएगी।

Source link
#कसर #सकरनग #क #बद #मरज #भपल #रवन #चरय #हसपटल #म #हग #आग #क #इलज #और #जच #Vidisha #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *