![]()
नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना कालदाऊ घाट स्थित सीतारेवा नदी के पास हुई, जहां किसी वाहन की टक्कर से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हरोबाई पति मूलचंद्र हरिजन (लगभग 65-70 वर्ष) निवासी बांदरबारू, ग्राम पंचायत छेनाकछार, थाना चीचली, गाडरवारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरोबाई बाजार से घरेलू सामान लेकर अपने घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया। घटनास्थल से महिला का सामान भी बरामद हुआ है। डोंगरगांव थाना प्रभारी प्रकाश पाठक ने बताया कि महिला बाजार से खाने का तेल लेकर आई थीं, जो शव के पास पड़ा मिला है। परिजनों द्वारा एक ट्रैक्टर के सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, घटना सुबह की है और फिलहाल टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है। पुलिस ने परिजनों से मामला दर्ज कराने और शव का पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया है, लेकिन परिजन फिलहाल शव नहीं उठाने की बात पर अड़े हैं। संदिग्ध वाहन की तलाश जारी है। घटना स्थल की अन्य तस्वीरें…
Source link
#वहन #क #टककर #स #बजरग #महल #क #मत #नरसहपर #म #हदस #परजन #क #आरप #रत #क #टरकटर #स #हई #घटन #Narsinghpur #News

