3 शावकों संग सड़क पार करती दिखी जुगनी बाघिन:  पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों ने पर्यटकों ने बनाया VIDEO – Seoni News

3 शावकों संग सड़क पार करती दिखी जुगनी बाघिन: पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों ने पर्यटकों ने बनाया VIDEO – Seoni News

3 शावकों संग सड़क पार करती दिखी जुगनी बाघिन:  पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों ने पर्यटकों ने बनाया VIDEO – Seoni News


पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा बफर क्षेत्र में जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों को प्रसिद्ध ‘जुगनी’ बाघिन अपने तीन नन्हे शावकों के साथ अचानक जंगल की कच्ची सड़क पार करती हुई दिखाई दी। बाघिन और उसके बच्चों को इतने करीब देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस खूबसूरत पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। मां के पीछे चंचलता से दौड़ते नजर आए तीनों शावक सफारी के दौरान जब पर्यटकों की गाड़ियां रुकीं, तो सबसे पहले जुगनी बाघिन जंगल से बाहर निकली। उसने पूरी सावधानी से आसपास का जायजा लिया और फिर कच्ची सड़क पार करने लगी। मां को रास्ता पार करता देख उसके पीछे-पीछे तीनों छोटे शावक भी निकल पड़े। वीडियो में दिख रहा है कि शावक बेहद चंचल मूड में हैं और खेलते-कूदते अपनी मां के पीछे चल रहे हैं। वन अधिकारियों ने बेहतर संरक्षण का संकेत बताया पेंच के वन अधिकारियों का कहना है कि जुगनी बाघिन और उसके तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यह पेंच टाइगर रिजर्व के भीतर बेहतर वन्यजीव आवास और सुरक्षा इंतजामों का अच्छा संकेत है। अधिकारियों के मुताबिक जुगनी बाघिन पहले भी कई बार शावकों के साथ देखी जा चुकी है, जिससे साबित होता है कि इलाके में बाघों का कुनबा लगातार और सुरक्षित तरीके से बढ़ रहा है। एमपी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर फैला है पेंच अभ्यारण्य मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर फैला पेंच टाइगर रिजर्व देश के सबसे प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह पूरा जंगल अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहाँ बाघ और तेंदुए के अलावा भेड़िया, जंगली कुत्ता, भालू, चीतल, सांभर, गौर और नीलगाय जैसे जानवरों की भारी तादाद है। इसके अलावा पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियां यहां पाई जाती हैं, जिन्हें देखने हर साल हजारों देश-विदेश के पर्यटक आते हैं।

Source link
#शवक #सग #सडक #पर #करत #दख #जगन #बघन #पच #टइगर #रजरव #म #सफर #क #दरन #परयटक #न #परयटक #न #बनय #VIDEO #Seoni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *