![]()
दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में शनिवार दोपहर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शासकीय शादी हॉल में लगा, जहाँ सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे। शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुना गया और कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस शिविर में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलगारे, पशुपालन मंत्री लखन पटेल के बेटे लकी पटेल, पथरिया एसडीएम निकत चौरसिया और तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री पुत्र लकी पटेल ने बताया कि शासन का उद्देश्य है कि लोगों के सभी काम एक ही स्थान पर आसानी से हो सकें, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी मंशा के तहत प्रत्येक ब्लॉक में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पथरिया में शनिवार को इस शिविर की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में जमीन के सीमांकन, पीएम आवास, बिजली बिल, जल संकट और अन्य कई प्रकार की समस्याओं पर सुनवाई हुई। सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल संभव समस्याओं का निराकरण किया। जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव नहीं था, उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। शासन के निर्देशों के अनुसार, पथरिया में यह पहला जन समस्या निवारण शिविर था। इसके बाद 15 और 18 जून को भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसका लक्ष्य है कि तीन चरणों में अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचा सकें और उनका मौके पर ही समाधान हो सके। इस जन समस्या निवारण में 100 से अधिक आवेदक अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा इन आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया गया।
Source link
#दमह #क #पथरय #म #जन #समसय #नवरण #शवर #सभ #वभग #क #अधकर #एक #ह #छत #क #नच #मजद #रह #Damoh #News


