शाजापुर में उमस भरी गर्मी, तापमान 40 डिग्री पहुंचा:  तेज धूप से बचने टोपी-चश्मे का सहारा ले रहे लोग; 15 जून के बाद बारिश के आसार – shajapur (MP) News

शाजापुर में उमस भरी गर्मी, तापमान 40 डिग्री पहुंचा: तेज धूप से बचने टोपी-चश्मे का सहारा ले रहे लोग; 15 जून के बाद बारिश के आसार – shajapur (MP) News

शाजापुर में उमस भरी गर्मी, तापमान 40 डिग्री पहुंचा:  तेज धूप से बचने टोपी-चश्मे का सहारा ले रहे लोग; 15 जून के बाद बारिश के आसार – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले में शनिवार सुबह से ही लोग उमस और तपती गर्मी से बेहाल हैं। पिछले हफ्ते हुई झमाझम बारिश से लोगों को जो राहत मिली थी, वह अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। तापमान में आई तेजी की वजह से लोग परेशान है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप से बचने के लिए साफा-चश्मे का सहारा आसमान में बादलों की आवाजाही तो लगी हुई है, लेकिन हवा में नमी होने की वजह से उमस बहुत ज्यादा बढ़ गई है। हालात यह हैं कि घरों और दफ्तरों में चल रहे पंखे और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। दोपहर के वक्त तीखी धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है और जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग टोपी, साफा (अंगोछा) और चश्मे का सहारा ले रहे हैं। रात में हो सकती है रिमझिम बारिश मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि हवा में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण लोगों को इतनी ज्यादा उमस महसूस हो रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि शनिवार शाम या देर रात तक जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की रिमझिम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। 22 जून के आसपास आ सकता है मानसून सत्येंद्र धनोतिया के मुताबिक, एक हफ्ते पहले तक जो अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ था, वह अब उछलकर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। उन्होंने अनुमान जताया है कि 15 जून के बाद से जिले में एक बार फिर नियमित तौर पर शाम के वक्त बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। अगर मौसम के हालात ऐसे ही बने रहे, तो आगामी 22 जून के आसपास मानसून शाजापुर जिले में दस्तक दे सकता है।

Source link
#शजपर #म #उमस #भर #गरम #तपमन #डगर #पहच #तज #धप #स #बचन #टपचशम #क #सहर #ल #रह #लग #जन #क #बद #बरश #क #आसर #shajapur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *