देवास में महिला से 80 हजार का मंगलसूत्र झपटा:  कलेक्टर-एसपी बंगले के पास हुई वारदात – Dewas News

देवास में महिला से 80 हजार का मंगलसूत्र झपटा: कलेक्टर-एसपी बंगले के पास हुई वारदात – Dewas News

देवास में महिला से 80 हजार का मंगलसूत्र झपटा:  कलेक्टर-एसपी बंगले के पास हुई वारदात – Dewas News


देवास के सिविल लाइन ब्रिज के पास बुधवार रात एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। दो बाइक सवार बदमाश महिला के गले से करीब 80 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता संतोष सोनी ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ रोज की तरह पैदल घूमने निकली थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह वारदात शहर के वीआईपी क्षेत्र में हुई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बंगले स्थित हैं। घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Source link
#दवस #म #महल #स #हजर #क #मगलसतर #झपट #कलकटरएसप #बगल #क #पस #हई #वरदत #Dewas #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *