जब तक एक्सप्रेसवे सही नहीं होता, तब तक टोल-फ्री

जब तक एक्सप्रेसवे सही नहीं होता, तब तक टोल-फ्री

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स पर बुधवार को रोक लगा दी गई है। बारिश में सड़क बार-बार धंसने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को यह फैसला लिया। NHAI ने कहा- एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ठीक होने तक टोल नहीं लिया जाएगा।

.

अभी तक एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से कानपुर तक फोर व्हीलर (कार) से 290 रुपए का टैक्स एक तरफ से वसूला जाता था। NHAI ने एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित कर दिया है। अब कंपनी को NHAI की ओर से कोई नया काम नहीं मिलेगा। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर और 2 इंजीनियरों को भी हटा दिया है।

63 किमी लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 4,700 करोड़ रुपए की लागत से बना है। 23 दिन पहले 13 जुलाई को इसका उद्घाटन हुआ था। एक्सप्रेस-वे को आगरा की PNC कंपनी ने बनाया है। PNC के मालिक भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन हैं।

सड़क धंसने की 2 तस्वीरें देखिए

जब तक एक्सप्रेसवे सही नहीं होता, तब तक टोल-फ्री

तस्वीर 6 दिन पहले की है। उन्नाव में एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा धंस गया था।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर कई जगहों पर दरारें आ गई हैं।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर कई जगहों पर दरारें आ गई हैं।

‘एक्सप्रेस-वे की गड़बड़ियां ठीक करने में 3 करोड़ लगेंगे’

NHAI के रीजनल अफसर गौतम विशाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- एक्सप्रेस-वे की गड़बड़ियां ठीक करने में करीब 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका खर्च भी कंपनी को ही उठाना होगा। 26 जुलाई को एक्सप्रेस-वे के किमी 64 के पास स्लिपेज मिला था। इसे तुरंत ठीक कराया गया। जहां भी ऐसी शिकायत मिली, वहां लगातार सुधार कराया गया।

उन्होंने बताया, ‘PNC कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, इंजीनियर सुरेंद्र कुमार और रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को भी परियोजना से हटा दिया गया है। इन्हें अगले 2 साल तक NHAI के किसी भी प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।

वहीं, NHAI की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर रहे नकुल प्रकाश वर्मा को भी उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान सौरभ चौरसिया भी प्रोजेक्ट मैनेजर रहे थे। लापरवाही के मामले में दोनों लोगों को नोटिस जारी किया गया है।’

NHAI के रीजनल मैनेजर गौतम विशाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

NHAI के रीजनल मैनेजर गौतम विशाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

दैनिक भास्कर पोल में हिस्सा लेकर राय दें-

कहां-कहां धंसा एक्सप्रेस-वे

  • किमी 31: बिना कट वाली जगह पर खड़े ट्रक का पहिया सड़क धंसने से नीचे चला गया।
  • किमी 37.7: असोहा के कांथा गांव के पास सड़क धंस गई।
  • किमी 39.7: दो दिन पहले डाली गई डामर की परत दब गई। यहां मिट्टी कटने से गड्ढा भी बन गया।
  • किमी 62.3: यहां सड़क छठी बार धंसी है। 4 मीटर हिस्से में दरारें पड़ गईं। बाईपास की ओर 15 मीटर हिस्सा दबने से गड्ढा बन गया। उन्नाव लेन पर भी तीन जगह दरारें आ गईं।
  • किमी 64: यहां 200 मीटर लंबा पुल है। सड़क का हिस्सा उखाड़कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है और दोबारा मरम्मत की जा रही है।
  • किमी 65 से 65.2: अचलगंज के बेहटा गांव के पास करीब 200 मीटर हिस्से में सड़क धंस गई।
  • किमी 67: 5 किमी के डायवर्जन वाले हिस्से में फिर सड़क धंसने की समस्या सामने आई।
  • किमी 72: डिवाइडर की दीवार का करीब 2 फीट प्लास्टर टूटकर गिर गया।
तस्वीर में दिख रहा है कि एक्सप्रेस-वे के किनारे की सड़क भी धंस गई है।

तस्वीर में दिख रहा है कि एक्सप्रेस-वे के किनारे की सड़क भी धंस गई है।

देश का पहला बैरियरलेस एक्सप्रेस-वे 1,650 दिन में तैयार हुआ

  • एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 5 जनवरी, 2022 को किया गया था। 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने इसका उद्घाटन किया। इस हिसाब से एक्सप्रेस-वे 1,650 दिन में बनकर तैयार हुआ। यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेस-वे है।
  • एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों की एंट्री नहीं है। इस पर वाहन अधिकतम 120 kmph की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे और फास्टैग रीडर बिना गाड़ी रोके अपने आप टोल काट लेते हैं। अगर हादसा होता है, तो AI कैमरे NHAI कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी ने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी ने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था।

—————————

ये खबर भी पढ़ें-

अखिलेश बोले- PDA में पीड़ित, पंडित साथ-साथ:ब्राह्मण सम्मेलन में कृष्ण-सुदामा की दोस्ती याद दिलाई, कहा- बटुकों, शंकराचार्य का अपमान किया

लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- आज लोग ‘पीडीए’ की नई-नई परिभाषाएं बना रहे हैं। जब से वे पीडीए से हारे हैं, तब से इसके नए-नए मतलब बता रहे हैं। वे यह भूल गए हैं कि पीडीए में ‘पंडित’ और ‘पीड़ित’ सब साथ-साथ हैं। पढ़ें पूरी खबर

Source link
#जब #तक #एकसपरसव #सह #नह #हत #तब #तक #टलफर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *