Moonrise Time Today Indore Bhopal Jabalpur Gwalior: मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज चक्रवात के असर की वजह से बादल छाए रहने के आसार हैं।

HighLights
- Indore Moonrise Today: इंदौर में आज रात 8:34 पर होगा चंद्रोदय
- Bhopal Moonrise Today: भोपाल में रात 8:26 पर होगा चंद्रोदय
- Jabalpur Moonrise Today: जबलपुर में 8:16, ग्वालियर में 8:15 पर
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है, पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने व्रत रखा है। रात में चंद्रमा के दर्शन और पति की आरती कर महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी। मध्य प्रदेश में सबसे पहले सिंगरौली जिले में रात करीब 8 बजकर 1 मिनट पर चंद्रोदय होगा। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश की सीमा के आखिरी जिले आलीराजपुर में यह 8:41 पर दिखाई देगा।
पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज अर्णब चक्रवात के असर की वजह से बादल छाए रहने के आसार हैं, ऐसे में यहां चंद्रमा का दिखना मुश्किल होगा। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में आसमान खुला रहेगा। महिलाएं शाम को सोलह शृंगार कर भगवान गणेश और चौथ माता का विधिवत पूजन करेंगी। चंद्रोदय के उपरांत चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर पति के हाथों करवे से जल ग्रहण कर व्रत को पूर्णता प्रदान करेंगी।

पति के हाथों से जल पीकर पूर्ण होता है व्रत
धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की करवा चतुर्थी वर्ष की बारह चतुर्थियों में विशेष महत्व रखती है। अखंड सौभाग्य की कामना से किए जाने वाले इस व्रत में सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक अन्न-जल का त्याग कर चौथ माता और भगवान गणेश की आराधना करती हैं।

रात को चंद्रोदय पर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर पति के हाथों करवे से जल पीकर व्रत को पूर्णता प्रदान करती हैं। इसके बाद घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत का पारणा किया जाता है। पति अपनी पत्नी के प्रेम व समर्पण का सम्मान तोहफे देकर करेंगे।
Source link
#चदरम #क #दरशन #स #पर #हग #करव #चथ #क #वरत #जनए #इदर #भपल #जबलपर #गवलयर #समत #एमप #क #सभ #जल #म #चदरदय #क #समय


