![]()
आंध्र प्रदेश तट से अर्नब चक्रवात के टकराने के बाद बुधवार शाम से अनूपपुर जिले में लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित जैतहरी, कोतमा, बिजुरी, भालूमाड़ा, राजेंद्रग्राम और अमरकंटक में बारिश हुई। अनूपपुर में रिमझिम बारिश हुई। अमरकंटक में रात से सुबह तक बारिश के बाद दोपहर में धुंध छा गई। वहां दृश्यता बहुत कम रही। तापमान गिरने से ठंड का माहौल रहा। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार शाम के मुकाबले गुरुवार को हवाएं शांत रहीं। आसमान में काले बादल छाए रहे और बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई। बुधवार रात बारिश के दौरान अनूपपुर मुख्यालय में रात 9 बजे से देर रात 1 बजे तक करीब चार घंटे बिजली गुल रही। बिजली विभाग के मुताबिक, चचाई स्थित पावर ग्रिड की 220 केवी लाइन में खराबी आई थी। इसके चलते मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली बंद रही। 30 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम अधीक्षक भू-अभिलेख विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार मोगरे ने बताया कि चक्रवात का असर 30 अक्टूबर तक रहने की आशंका है। इसका असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ज्यादा रहेगा। उन्होंने कहा कि तेज बारिश नहीं होगी और हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। बुआई के लिए फायदा अनूपपुर के कृषि उपसंचालक अनुराग पटेल ने बताया कि रात से जिले में बारिश हो रही है। चक्रवात के असर की आशंका के मुकाबले हवाएं शांत हैं और हल्की बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे मौजूदा फसलों को नुकसान नहीं है। धान के साथ अलसी, मटर, चना और मसूर की बुआई को फायदा होगा और खेतों में नमी बनी रहेगी। पटेल के मुताबिक, जिले में फसलें पकने की कगार पर हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर कटाई शुरू नहीं हुई है। नगर में हुई बारिश की अन्य तस्वीरें…
Source link
#अरनब #चकरवत #स #अनपपर #म #बरश #जर #अमरकटक #म #धध #बजल #चर #घट #गल #कट #फसल #क #नकसन #क #आशक #Anuppur #News

