एमपीपीएससी: जारी हुई एडीपीओ परीक्षा की आंसर की, 107 पदों पर होगा चयन

एमपीपीएससी: जारी हुई एडीपीओ परीक्षा की आंसर की, 107 पदों पर होगा चयन

एमपीपीएससी: जारी हुई एडीपीओ परीक्षा की आंसर की, 107 पदों पर होगा चयन

एमपीपीएससी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को इस परीक्षा का आयोजन करवाया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग की ओर से उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।


आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

उत्तर कुंजी का मिलान करने के दौरान यदि अभ्यर्थी इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति का लिंक एक्टिव होने के दिन से पांच दिनों में उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों के निराकरण के बाद ही फाइनल उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा का रिजल्ट इस महीने के अंत में या दिसंबर माह में जारी होने की उम्मीद है।

इंटरव्यू और पदों का विवरण

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालीफाई होंगे। भर्ती का अगला चरण पर्सनल इंटरव्यू होगा। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इस भर्ती के माध्यम से कुल 107 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Source link
#एमपपएसस #जर #हई #एडपओ #परकष #क #आसर #क #पद #पर #हग #चयन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *