श्योपुर में बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:  6 घायल, चालक मौके से फरार; पुलिस कर रही तलाश – Sheopur News

श्योपुर में बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर: 6 घायल, चालक मौके से फरार; पुलिस कर रही तलाश – Sheopur News

श्योपुर में बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:  6 घायल, चालक मौके से फरार; पुलिस कर रही तलाश – Sheopur News


श्योपुर जिले के शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर हुई, जिसमें ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद बस चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा में बैठी सवारियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना स्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों ने फरार बस का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक बस लेकर भागने में सफल रहा। आरोपी चालक की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार बस और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांधी चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और सख्त बनाने की मांग की है।

Source link
#शयपर #म #बस #न #ईरकश #क #मर #टककर #घयल #चलक #मक #स #फरर #पलस #कर #रह #तलश #Sheopur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *