Main Vaapas Aaunga And Governor Movie Day 2 Box Office Collection Saturday – Entertainment News: Amar Ujala

Main Vaapas Aaunga And Governor Movie Day 2 Box Office Collection Saturday – Entertainment News: Amar Ujala


शनिवार का दिन नई और पुरानी फिल्मों के लिए एक उम्मीद बनकर आता है। थिएटर में इस दिन दर्शकों की संख्या बढ़ती है। जानें क्या शनिवार का फायदा ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ जैसी फिल्मों को मिल सका। जानिए, इन फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए।





Main Vaapas Aaunga And Governor Movie Day 2 Box Office Collection Saturday

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा में’ शरवरी और वेदांग रैना
– फोटो : सोशल मीडिया


‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?

इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 3 करोड़ रुपये हो चुका है। 

बंटवारे के दर्द को दिखाती इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है। 


Main Vaapas Aaunga And Governor Movie Day 2 Box Office Collection Saturday

फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘गवर्नर’ की कमाई भी बढ़ी 

मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘गर्वनर’ ने भी दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसके निर्देशक चिन्मय मांडलेकर हैं। 

फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.05 करोड़ रुपये हो चुका है। 


Main Vaapas Aaunga And Governor Movie Day 2 Box Office Collection Saturday

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘हॉन्टेड 3डी’
– फोटो : सोशल मीडिया


इन फिल्मों से है ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ का मुकाबला

शुक्रवार को ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्में भी रिलीज हुई थीं। सैकनिल्क के मुताबिक ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने दूसरे दिन 2.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई भी 4.54 करोड़ रुपये हो चुकी है। सैकनिल्क के मुताबिक ही ‘भारत भाग्य विधाता’ ने भी दूसरे दिन 1.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। 




Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *