खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार का दिन नई और पुरानी फिल्मों के लिए एक उम्मीद बनकर आता है। थिएटर में इस दिन दर्शकों की संख्या बढ़ती है। जानें क्या शनिवार का फायदा ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ जैसी फिल्मों को मिल सका। जानिए, इन फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए।
2 of 4
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा में’ शरवरी और वेदांग रैना
– फोटो : सोशल मीडिया
‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 3 करोड़ रुपये हो चुका है।
बंटवारे के दर्द को दिखाती इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है।
3 of 4
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘गवर्नर’ की कमाई भी बढ़ी
मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘गर्वनर’ ने भी दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसके निर्देशक चिन्मय मांडलेकर हैं।
फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.05 करोड़ रुपये हो चुका है।
4 of 4
फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘हॉन्टेड 3डी’
– फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से है ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ का मुकाबला
शुक्रवार को ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्में भी रिलीज हुई थीं। सैकनिल्क के मुताबिक ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने दूसरे दिन 2.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई भी 4.54 करोड़ रुपये हो चुकी है। सैकनिल्क के मुताबिक ही ‘भारत भाग्य विधाता’ ने भी दूसरे दिन 1.21 करोड़ रुपये कमाए हैं।