![]()
भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह रविवार को 1 बजे शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की वर्षा शुरू कर दी। डॉ. महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और फूल न बरसाने का आग्रह किया, लेकिन वे लगातार फूल बरसाते रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद डॉ. महेंद्र सिंह भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी और भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य सवालों के जवाब नहीं दिए मीडिया ने डॉ. महेंद्र सिंह से मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन निरस्त होने के मामले पर सवाल किया। इस पर उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के निर्माण के लिए लगातार काम कर रहे हैं और पिछले 12 वर्षों में जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने बताया कि 2014 में भाजपा की सरकार पांच राज्यों में थी, जबकि आज 22 राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सरकार है।नीट परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा हुई। डॉ. महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। लस्सी के लिए लगी भीड़, कार्यकर्ताओं में दिखी जल्दबाजी भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।नाश्ते में कचौरी और लस्सी परोसी गई। लस्सी वितरण के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एक ही स्थान पर एकत्र हो गए, जिससे वहां भीड़ की स्थिति बन गई। कई कार्यकर्ता पहले लस्सी लेने की होड़ में नजर आए।
Source link
#शजपर #म #भजप #परभर #स #रजयसभ #नमकन #पर #सवल #जवब #म #गनई #मद #सरकर #क #उपलबधय #करयकरतओ #क #सयम #क #सदश #shajapur #News


