CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में बदलाव, जानें किस दिन होगा एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल, Career Hindi News

सीबीएसई ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 15 जुलाई 2026 को होनी थी। हालांकि बोर्ड ने इस बदलाव की अलग से कोई वजह नहीं बताई है, बल्कि अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केवल संशोधित डेटशीट जारी की है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुष्टि की है कि अब कक्षा 12 की सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा की अवधि विषय के अनुसार अलग-अलग होगी। जो छात्र ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो एक बार अच्छे से डेट शीट को देख लें। ऑफिशियल डेट शीट में विषय-वार पूरा शेड्यूल और परीक्षा का समय बताया गया है। बोर्ड जल्द ही CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा।

इन विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

सीबीएसई के अनुसार, अलग-अलग विषयों की परीक्षा अवधि अलग-अलग होगी। हालांकि, अधिकांश प्रमुख विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन विषयों में अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखांकन, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, गृह विज्ञान, अनुप्रयुक्त गणित और कई भाषा विषय शामिल हैं।

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटाशीट

वोकेशनल और स्किल आधारित विषयों का परीक्षा समय अलग

सीबीएसई ने कुछ वोकेशनल और स्किल आधारित विषयों के लिए अलग परीक्षा समय निर्धारित किया है। प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स, बैंकिंग, मार्केटिंग, हेल्थ केयर, इंश्योरेंस, फैशन स्टडीज और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों की परीक्षा सुबह 10:50 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। वहीं, पेंटिंग, संगीत (वोकल), एप्लाइड आर्ट, योग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) जैसे विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का समय और रीडिंग टाइम

सीबीएसई के अनुसार, ज्यादार विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 2 घंटे की अवधि वाले विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।

15 मिनट का रीडिंग टाइम

इसके अलावा, सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले अतिरिक्त 15 मिनट का रीडिंग टाइम दिया जाएगा, ताकि वे प्रश्नों को अच्छी तरह समझकर अपनी उत्तर लिखने की रणनीति बना सकें।

CBSE ने बदली 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख

सीबीएसई ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 15 जुलाई 2026 को होनी थी, लेकिन अब इसे 28 जुलाई 2026 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने इस बदलाव की अलग से कोई वजह नहीं बताई है, बल्कि अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केवल संशोधित डेटशीट जारी की है।

किन छात्रों के लिए होगी यह परीक्षा?

यह सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो एक या दो विषयों में पास नहीं हो सके हैं। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि CBSE ने 12वीं का मुख्य परीक्षा परिणाम 13 मई 2026 को जारी किया था। इसके बाद नियमित और प्राइवेट (Private) दोनों श्रेणी के छात्रों को 8 जुलाई 2026 तक सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था।

कब आएगा एडमिट कार्ड

नई डेटा शीट के बाद अब छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड को CBSE की वेबसाइट पर जारी किया जा सकता हैष छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी।

Source link
#CBSE #12व #सपलमटर #परकष #क #तरख #म #बदलव #जन #कस #दन #हग #एगजम #दख #पर #शडयल #Career #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *