एक माह लंबे ग्रीष्मावकाश के बाद न्यायालयों में सोमवार, 15 जून 2026 से नियमित कामकाज शुरू होगा। …और पढ़ें

HighLights
- ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार से अदालतों में नियमित कामकाज शुरू
- हाई कोर्ट में पहले दिन कई जनहित याचिकाओं पर होगी सुनवाई
- जिला न्यायालय में लंबित सिविल मामलों की सुनवाई भी फिर शुरू होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक माह लंबे ग्रीष्मावकाश के बाद न्यायालयों में सोमवार, 15 जून 2026 से नियमित कामकाज शुरू होगा। पहले ही दिन हाई कोर्ट में कई जनहित याचिकाएं सुनवाई पर लगी हैं। वहीं जिला न्यायालय में भी एक माह से लंबित सिविल प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ हो जाएगी।
विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई
हाई कोर्ट में पहले दिन न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की युगलपीठ विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई करेगी।
कार्यवाही का क्रम फिर से शुरू हो जाएगा
इसके अलावा न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी, न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदी, न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर, न्यायमूर्ति संदीप भट्ट, न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर और न्यायमूर्ति विनय सराफ की एकलपीठों में भी विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई होगी। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के साथ ही न्यायालयों में नियमित न्यायिक कार्यवाही का क्रम फिर से शुरू हो जाएगा।
Source link
#एक #महन #क #गरषमवकश #क #बद #समवर #स #खलग #करट #इदर #हई #करट #म #जनहत #यचकओ #पर #हग #सनवई

