Success Story: 16460 हजार फीट की ऊंचाई वाले गोरिचेन ग्लेशियर पर चढ़कर इंदौर की कनिका रघुवंशी ने टॉप-5 में पाई जगह

Success Story: 16460 हजार फीट की ऊंचाई वाले गोरिचेन ग्लेशियर पर चढ़कर इंदौर की कनिका रघुवंशी ने टॉप-5 में पाई जगह

इंदौर की कनिका रघुवंशी ने अरुणाचल के देरांग स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में कोर्स पूरा कर टॉप-5 में जगह बनाई। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 01:42:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 01:48:04 PM (IST)

Success Story: 16460 हजार फीट की ऊंचाई वाले गोरिचेन ग्लेशियर पर चढ़कर इंदौर की कनिका रघुवंशी ने टॉप-5 में पाई जगह
कनिका रघुवंशी।

HighLights

  1. राऊ के उमिया कन्या कॉलेज में बीबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है कनिका
  2. 12 किलो बैग लेकर 16460 फीट ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर पर चढ़ाई की
  3. कोर्स से पहले ही कनिका ने बैग में ईंट भरकर रनिंग की तैयारी की

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर की कनिका रघुवंशी ने अरुणाचल प्रदेश में देरांग के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स में माउंटेनियरिंग कोर्स पूरा किया है। इसमें शामिल हुए प्रतिभागियों में उन्होंने टॉप-5 में अपनी जगह बनाई। वे राऊ के उमिया कन्या कॉलेज में बीबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं।

इस कठिन कोर्स को पूरा करने के लिए लिए उन्होंने 12 किलो वजनी बैग लेकर 16460 फीट के ग्लेशियर पर चढ़ाई की। इस चढ़ाई में कोर्स में शामिल कई प्रतिभागियों का हौसला जब टूटने लगा तो कनिका को अपनी शुरुआती तैयारी काम आई।

1 एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की एएनओ कैप्टन नम्रता सावंत की सलाह पर कोर्स में शामिल होने से पहले ही कनिका ने बैंग में ईंटें भरकर रनिंग की थी। शुरुआत में की गई यह तैयारी ही उन्हें ग्लेशियर पर चढ़ने में काम आई।

कई तरह की ट्रेनिंग दी गई

कनिका के अनुसार कोर्स के दौरान उन्हें एशिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल क्लाइम्बिंग वॉल पर चढ़ने की प्रैक्टिस कराई गई थी। इसके साथ ही जंगल में कैसे रहते हैं, ट्रैकिंग, रिवर को कैसे क्रास करते हैं इसके साथ ही रॉक क्लाइम्बिंग भी उन्हें सिखाई गई थी। इसमें जंगल में सर्वाइव करने के लिए उन्हें खुद टेंट लगाना और खाना बनाने की ट्रेनिंग दी गई।

Source link
#Success #Story #हजर #फट #क #ऊचई #वल #गरचन #गलशयर #पर #चढकर #इदर #क #कनक #रघवश #न #टप5 #म #पई #जगह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *