![]()
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सोमवार को पहली बार धार पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य स्वागत की तैयारियां की थीं। शहीद चौक से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए, बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगाए गए और डीजे व ढोल-ताशों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। टेलर के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को राजनीतिक रंग में रंग दिया गया था। शहीद चौक से भाजपा कार्यालय तक कई स्थानों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्वागत मंच बनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान फूल-मालाओं और नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। हालांकि, इस पूरे आयोजन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जिस मार्ग से गुजरा, उसी मार्ग पर जिला अस्पताल सहित शहर के दो बड़े निजी अस्पताल स्थित हैं। अस्पतालों के बाहर डीजे, ढोल-ताशे और स्वागत मंच लगाए गए थे। अस्पतालों के बाहर तेज ध्वनि वाले उपकरणों के उपयोग को लेकर कांग्रेस के धार जिला प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह स्वागत कार्यक्रम के नाम पर शक्ति प्रदर्शन था, जबकि इसी मार्ग पर स्थित अस्पतालों में मरीज उपचाररत हैं। ठाकुर ने बताया कि दिनभर मरीजों और उनके परिजनों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद अस्पतालों के आसपास तेज ध्वनि वाले उपकरणों का उपयोग किया गया, जिससे मरीजों की सुविधा और अस्पताल क्षेत्र की संवेदनशीलता को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि अस्पतालों के आसपास शांति बनाए रखने की आवश्यकता होती है, लेकिन स्वागत कार्यक्रम में इसका ध्यान नहीं रखा गया।
Source link
#भजयम #अधयकष #क #सवगत #म #असपतल #क #बहर #डज #बज #हसपटल #क #बहर #शर #पर #कगरस #क #आपतत #परशसन #क #चपप #पर #सवल #Dhar #News


