इंदौर में जवाहर मार्ग पर फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

इंदौर में जवाहर मार्ग पर फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

एक घंटे की मशक्कत के बाद निचले हिस्से की आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, इसके बाद ऊपरी मंजिलों में आग बुझाई। पीछे की गली से भी आग बुझाई गई। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 12:35:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 12:35:44 AM (IST)

इंदौर में जवाहर मार्ग पर फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
इंदौर में जवाहर मार्ग पर फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। जवाहर मार्ग स्थित फर्नीचर दुकान पर सोमवार रात में आग लग गई, जिसके कारण लाखों का माल जलकर खाक हो गया। तीन मंजिला दुकान में आग की लपटें ऊपर तक पहुंच गईं। सूचना मिलते मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाई।

अधिकारियों के मुताबिक घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। नंदलालपुरा के पास स्थित प्रिंस फर्नीचर की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी।

एक घंटे की मशक्कत के बाद निचले हिस्से की आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, इसके बाद ऊपरी मंजिलों में आग बुझाई। पीछे की गली से भी आग बुझाई गई।

क्षेत्र में फर्नीचर और फोम से जुड़े कई प्रतिष्ठान हैं। हालांकि, दमकल की टीम ने समय रहते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया। आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और ट्रैफिक रोक दिया।

Source link
#इदर #म #जवहर #मरग #पर #फरनचर #क #दकन #म #लग #भषण #आग #लख #क #मल #जलकर #खक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *