Anirudh-Kaviya Reception: चेन्नई में सजी सितारों की महफिल

Anirudh-Kaviya Reception: चेन्नई में सजी सितारों की महफिल


ग्रीस में शाही शादी के बाद अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया. इस खास मौके पर राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुंचीं. वहीं, रेड आउटफिट में काव्या मारन ने अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचा.

View on Instagram

साउथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने 11 नवंबर को ग्रीस में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई थी. अब शादी के करीब 10 दिन बाद कपल ने चेन्नई में शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी. इस समारोह में फिल्मी सितारों से लेकर राजनेताओं और क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियों तक ने शिरकत की.

Anirudh-Kaviya Reception: चेन्नई में सजी सितारों की महफिल
अनिरुद्ध, काव्या (फोटो: एक्स)

रेड आउटफिट में छाईं काव्या मारन

रिसेप्शन के मौके पर अनिरुद्ध और काव्या का अंदाज काफी खास रहा. दूल्हे अनिरुद्ध डार्क मैरून और ब्लैक शेड की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली इंडो-वेस्टर्न शेरवानी में नजर आए. वहीं, नई दुल्हन काव्या ने रेड कलर का खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा सेट पहना.

काव्या ने अपने लुक को इयररिंग्स, खुले बालों और ग्लोइंग मेकअप के साथ पूरा किया. दोनों ने साथ में मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दिए. उनके ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच भी देखने को मिला. रिसेप्शन की तस्वीरों में कपल की सादगी और स्टाइल दोनों नजर आए.

View on Instagram

कमल हासन से एमके स्टालिन तक पहुंचे दिग्गज

चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित इस रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. अभिनेता कमल हासन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार भी इस खास मौके पर नजर आए.

View on Instagram

वहीं, अभिनेत्री राधिका सरथकुमार अपने बेटे राहुल के साथ समारोह में पहुंचीं. फिल्ममेकर एटली भी अपनी पत्नी प्रिया के साथ अनिरुद्ध और काव्या को बधाई देने पहुंचे. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी इस समारोह में शिरकत की.

सोनिया गांधी ने भेजा खास खत

अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी खुद शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने नवविवाहित जोड़े के लिए एक खास खत भेजा. इस तरह शादी के बाद आयोजित यह समारोह राजनीतिक, फिल्मी और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के कारण खास बन गया.

View on Instagram

फिलहाल, अनिरुद्ध और काव्या की रिसेप्शन तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. फैंस भी इस नए जोड़े को शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Soldier के लिए पहली पसंद नहीं थीं प्रीति जिंटा, करीना ने किया मना; ऐसे बनी 1998 की सुपरहिट फिल्म

The post Anirudh-Kaviya Reception: चेन्नई में सजी सितारों की महफिल appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *