मदनमहल स्टेशन की लिफ्ट में 15 यात्री फंसे:  ओवरलोड होने से बीच रास्ते में रुकी, महिलाएं और बच्चे घबराए; 50 मिनट बाद निकाले गए – Jabalpur News

मदनमहल स्टेशन की लिफ्ट में 15 यात्री फंसे: ओवरलोड होने से बीच रास्ते में रुकी, महिलाएं और बच्चे घबराए; 50 मिनट बाद निकाले गए – Jabalpur News

मदनमहल स्टेशन की लिफ्ट में 15 यात्री फंसे:  ओवरलोड होने से बीच रास्ते में रुकी, महिलाएं और बच्चे घबराए; 50 मिनट बाद निकाले गए – Jabalpur News


यात्रियों के लिए तेजी से विकसित किए जा रहे जबलपुर के मदनमहल रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां लगी लिफ्ट में यात्री फंस गए। करीब 30 से 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। भीषण गर्मी के बीच आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और लिफ्ट को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मुख्य स्टेशन से लिफ्ट विशेषज्ञ को बुलाया गया। उसके पहुंचने पर लिफ्ट ठीक हुई और यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए। रविवार रात हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मदनमहल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर लगी लिफ्ट रविवार रात ओवरलोड होने के कारण बीच रास्ते में रुक गई। लिफ्ट में लगभग 15 यात्री अपने भारी सामान के साथ सवार थे, जो काफी देर तक अंदर फंसे रहे। गर्मी और डर के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहर निकलने के बाद उन्होंने रेलवे की यात्री सेवाओं पर सवाल खड़े किए। लिफ्ट बीच रास्ते में हुई बंद रात में ट्रेन संख्या 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के मदनमहल स्टेशन पहुंचते ही बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन से बाहर निकलने के लिए लिफ्ट में सवार हो गए। लिफ्ट कुछ ही ऊपर गई थी कि सिग्नल के साथ बंद हो गई। लिफ्ट विशेषज्ञों के अनुसार, क्षमता से अधिक यात्री और भारी सामान होने के कारण लिफ्ट पर अत्यधिक भार पड़ गया, जिससे वह बीच रास्ते में लॉक हो गई। लिफ्ट में फंसे यात्रियों की घबराहट बढ़ने लगी और कुछ देर बाद बच्चों व महिलाओं के रोने-चीखने की आवाजें बाहर तक सुनाई देने लगीं। 50 मिनट बाद सुरक्षित निकाले गए मदनमहल स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के एएसआई विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने लिफ्ट में फंसे लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखा और उन्हें शांत रहने के लिए समझाते रहे। मुख्य स्टेशन से मैकेनिक बुलाकर आवश्यक तकनीकी सुधार किया गया, जिसके बाद लिफ्ट को सुरक्षित नीचे लाया जा सका। सकुशल बाहर आने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। रात 9:40 बजे से लेकर 10:30 बजे तक यात्री लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। मुख्य स्टेशन से विशेषज्ञ बुलाकर किया गया रेस्क्यू यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर तकनीकी विशेषज्ञ की मौजूदगी अनिवार्य होनी चाहिए, क्योंकि कब और कहां जरूरत पड़ जाए, कहा नहीं जा सकता। मदनमहल स्टेशन पर एक रैंप और प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर एक लिफ्ट है। ट्रेन आने पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ के कारण यात्रियों में जल्द बाहर निकलने की होड़ लग जाती है। इस घटना के बाद स्टेशन के दूसरे छोर पर भी फुटओवर ब्रिज और एस्केलेटर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि लिफ्ट का उपयोग करते समय उससे संबंधित सभी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

Source link
#मदनमहल #सटशन #क #लफट #म #यतर #फस #ओवरलड #हन #स #बच #रसत #म #रक #महलए #और #बचच #घबरए #मनट #बद #नकल #गए #Jabalpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *