झाबुआ में सरपंच-सचिव पर धोखाधड़ी का आरोप:  लोग बोले-अवैध पट्टे देकर ग्रामीणों से एक करोड़ से अधिक वसूले – Jhabua News

झाबुआ में सरपंच-सचिव पर धोखाधड़ी का आरोप: लोग बोले-अवैध पट्टे देकर ग्रामीणों से एक करोड़ से अधिक वसूले – Jhabua News

झाबुआ में सरपंच-सचिव पर धोखाधड़ी का आरोप:  लोग बोले-अवैध पट्टे देकर ग्रामीणों से एक करोड़ से अधिक वसूले – Jhabua News


झाबुआ जिले की सारंगी ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव पर एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इन पर ग्रामीणों को अवैध पट्टे देकर पैसे वसूलने का आरोप है। मंगलवार को जनसुनवाई में करीब 20 पीड़ित ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और प्रशासन से न्याय की मांग की। पीड़ित ब्रजेश पिता रमेश चंद्र कुलम्बी और 20 से अधिक अन्य ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सारंगी ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने उन्हें सर्वे नंबर 1784/2, वार्ड नंबर 19 में पट्टा देने का आश्वासन दिया था। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, शुरुआत में उनसे 500 रुपये की रसीद कटवाई गई। बाद में, उन्हें भूमि का पट्टा देने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की बड़ी रकम वसूल की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पैसे लेने के बाद सरपंच और सचिव ने उन्हें एक पट्टा दिया और मौके पर कब्जा करने को कहा। जब उन्होंने 5 लाख रुपये की रसीद मांगी, तो उन्हें ऑनलाइन रसीद मिलने का आश्वासन दिया गया, जो आज तक प्राप्त नहीं हुई है। 15 जून को तहसीलदार मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जब पीड़ितों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने इस भूमि के लिए पैसे दिए हैं, तो प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दिया गया पट्टा पूरी तरह से अवैध था। इसके बाद प्रशासन ने मौके से निर्माण हटा दिया। मंगलवार की जनसुनवाई में ब्रजेश के अलावा सारंगी गांव के करीब 20 अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे। सभी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच और सचिव ने सुनियोजित ढंग से कई लोगों को अवैध पट्टे जारी कर एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प ली है। पीड़ितों ने एसडीएम तनुश्री मीणा से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Source link
#झबआ #म #सरपचसचव #पर #धखधड #क #आरप #लग #बलअवध #पटट #दकर #गरमण #स #एक #करड #स #अधक #वसल #Jhabua #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *