![]()
देवतालाब में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर एक श्रद्धालु के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मंगलवार को पार्किंग कर्मचारियों जिनमें अशोक भारती (निवासी देवतालाब), कृष्णकुमार तिवारी उर्फ केके (निवासी आंटी) और सुल्तान खान (निवासी देवतालाब) पर FIR दर्ज की है। कुछ अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 15 जून को शिव मंदिर मेला परिसर के पास बने स्टेडियम पार्किंग में हुई। उस वक्त ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रामकरण यादव यातायात (ट्रैफिक) व्यवस्था संभाल रहे थे। दोपहर के समय देवतालाब रोड पर एक ऑटो चालक ने गलत तरीके से वाहन खड़ा करने की वजह से जाम लग गया था। जब आरक्षक उस जाम को खुलवाने पहुंचे, तभी उन्हें पास की पार्किंग से जोर-जोर से गाली-गलौज और झगड़े की आवाजें सुनाई दीं। डंडे और लात-घूंसों से श्रद्धालु को पीटा आरक्षक ने जब मौके पर जाकर देखा तो पार्किंग व्यवस्था में लगे कुछ निजी कर्मचारी एक युवक को बीच सड़क पर गिराकर डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीट रहे थे। पुलिसकर्मी ने तुरंत आगे बढ़कर बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस की एफआरवी (डायल 100) गाड़ी भी वहां पहुंच गई, जिसके बाद आरक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान और पायलट नंदलाल साकेत ने मिलकर जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश मारपीट का शिकार हुआ युवक इतना डर गया था कि वह घटना के तुरंत बाद अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर वहां से चला गया और डर के मारे उसने पुलिस को अपना नाम-पता भी नहीं बताया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
Source link
#दवतलब #परकग #म #शरदधल #स #मरपट #करन #वल #पर #कस #पलस #न #तन #लग #क #पहचन #क #आरकषक #क #समन #पट #थ #Mauganj #News


