जैन मंदिर से डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी:  मुरैना में वारदात सीसीटीवी में कैद; समाज में आक्रोश – Morena News

जैन मंदिर से डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी: मुरैना में वारदात सीसीटीवी में कैद; समाज में आक्रोश – Morena News

जैन मंदिर से डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी:  मुरैना में वारदात सीसीटीवी में कैद; समाज में आक्रोश – Morena News


मुरैना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चोरी की घटना से जैन समाज में आक्रोश है। मंदिर की वेदी पर स्थापित भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा से चोर करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी का छत्र चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद जैन समाज ने कोतवाली पुलिस को आवेदन और सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर की दूसरी मंजिल पर भगवान 1008 मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार शाम अज्ञात चोर प्रतिमा के ऊपर लगा करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी का छत्र निकालकर फरार हो गया। चोरी के बाद आरोपी छत्र को एक ठेलेनुमा सामान में छिपाकर ले जाता हुआ भी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पहले प्रतिमा के पास पहुंचकर छत्र को देखता है। इसके बाद आसपास नजर दौड़ाकर मौका मिलते ही प्रतिमा के ऊपर चढ़ता है और चांदी का छत्र निकालकर वहां से फरार हो जाता है। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीएसपी दीपाली चंदोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Source link
#जन #मदर #स #डढ #कल #चद #क #छतर #चर #मरन #म #वरदत #ससटव #म #कद #समज #म #आकरश #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *