Fifa World Cup 2026:पहले मैच के बाद चैंपियन बनने की रेस में कौन सा देश आगे, कौन सी 10 टीमें दिखीं सबसे मजबूत? – Fifa World Cup 2026: Top 10 Most Impressive And Strong Teams After The First Round Of Matches

Fifa World Cup 2026:पहले मैच के बाद चैंपियन बनने की रेस में कौन सा देश आगे, कौन सी 10 टीमें दिखीं सबसे मजबूत? – Fifa World Cup 2026: Top 10 Most Impressive And Strong Teams After The First Round Of Matches

कोलंबिया और उज्बेकिस्तान के मुकाबले के खत्म होते ही विश्वकप 2026 में हिस्सा ले रही सभी 48 टीमें अपना-अपना पहला मैच खेल चुकी होंगी। हालांकि, अब तक खेले गए मुकाबलों ने यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि कौन सी टीमें इस बार लंबी रेस की घोड़ी साबित हो सकती हैं। कुछ टीमों ने गोलों की बारिश की, कुछ ने संतुलित खेल दिखाया और कुछ ने मजबूत विरोधियों के खिलाफ अपना दम साबित किया। आइए जानते हैं कि पहले मैच के बाद वे 10 टीमें कौन सी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित किया और खिताब की दावेदारी मजबूत की।

आगे कैसे बढ़ेगा टूर्नामेंट

पहले मैच के बाद टूर्नामेंट दूसरे और तीसरे ग्रुप मैचों की ओर बढ़ेगा। सभी 12 ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली आठ तीसरे स्थान की टीमें नॉकआउट चरण यानी राउंड ऑफ 32 में पहुंचेंगी। इसके बाद हारने वाली टीम बाहर होती जाएगी और जीतने वाली टीम राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फिर फाइनल में जगह बनाएगी। यानी अब हर मैच के साथ अंकतालिका की तस्वीर और भी साफ होती जाएगी तथा खिताब की असली दौड़ शुरू होगी।




FIFA World Cup 2026: Top 10 Most Impressive and strong Teams After the First Round of Matches

जर्मनी बनाम कुराकाओ
– फोटो : Fifa.com


1. जर्मनी: सबसे दमदार शुरुआत

जर्मनी ने कुरासाओ को 7-1 से हराकर पूरे टूर्नामेंट को चेतावनी दे दी। सात गोल दागने वाली जर्मन टीम आक्रमण और मिडफील्ड दोनों विभागों में बेहद संतुलित दिखी। मैच में जर्मनी ने शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखा और विपक्ष को कोई मौका नहीं दिया। पहले दौर के बाद यदि किसी टीम ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वह जर्मनी है।


FIFA World Cup 2026: Top 10 Most Impressive and strong Teams After the First Round of Matches

केन शॉट लेते हुए
– फोटो : ANI


2. इंग्लैंड: केन और बेलिंगहम का कमाल

क्रोएशिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 4-2 की जीत इंग्लैंड की ताकत को दर्शाती है। हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंगहम और मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल दागे। खास बात यह रही कि क्रोएशिया के बराबरी करने के बाद भी इंग्लैंड दबाव में नहीं टूटा और दूसरे हाफ में पूरी तरह मैच पर नियंत्रण कर लिया।


FIFA World Cup 2026: Top 10 Most Impressive and strong Teams After the First Round of Matches

मेसी
– फोटो : IANS


3. अर्जेंटीना: मेसी के बाद भी मजबूत

अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। विश्व चैंपियन टीम ने दिखाया कि उसके पास अभी भी बेहतरीन संतुलन और गहराई है। आक्रमण, मिडफील्ड और डिफेंस तीनों विभागों में अर्जेंटीना बेहद संगठित नजर आया। टीम ने पूरे मैच में अल्जीरिया को ज्यादा अवसर नहीं दिए।


FIFA World Cup 2026: Top 10 Most Impressive and strong Teams After the First Round of Matches

एमबाप्पे
– फोटो : FIFA.COM


4. फ्रांस: चैंपियन जैसी शुरुआत

फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया। अफ्रीकी टीम के खिलाफ यह आसान मुकाबला नहीं माना जा रहा था, लेकिन फ्रांसीसी खिलाड़ियों ने बेहतरीन सामंजस्य दिखाया। आक्रमण में तेजी और मिडफील्ड में नियंत्रण ने उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाया।


Source link
#Fifa #World #Cup #2026पहल #मच #क #बद #चपयन #बनन #क #रस #म #कन #स #दश #आग #कन #स #टम #दख #सबस #मजबत #Fifa #World #Cup #Top #Impressive #Strong #Teams #Matches

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *