31मई को किसानों के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे भाजपाई:  प्रधानमंत्री मोदी MP की महिला किसानों के उदाहरणों का कर सकते हैं जिक्र – Bhopal News

31मई को किसानों के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे भाजपाई: प्रधानमंत्री मोदी MP की महिला किसानों के उदाहरणों का कर सकते हैं जिक्र – Bhopal News

31मई को किसानों के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे भाजपाई:  प्रधानमंत्री मोदी MP की महिला किसानों के उदाहरणों का कर सकते हैं जिक्र – Bhopal News
31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कुछ अलग तरीके से होगा। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम का प्रसारण मप्र के सभी बूथों पर भाजपा के नेतागण किसानों के साथ सुनेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और बीजेपी पदाधिकारियों को पत्र जारी कर 31 मई को किसानों के साथ इस कार्यक्रम को सुनने को कहा है। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने, सिंचाई विस्तार और महिला किसानों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने 31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में महिला किसानों पर चर्चा की संभावना को देखते हुए पूरे प्रदेश के सभी बूथों पर तैयारी शुरू कर दी है। किसानों से संपर्क कर रहे भाजपा नेता
प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सभी बूथ स्तर पर किसान बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में स्थानीय किसान सीधे भाजपा नेताओं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। यह अभियान ‘मन की बात’ में महिला किसानों की भूमिका को मजबूती से उठाने के लिए तैयार किया गया है। महिला किसान उन्नत खेती की मिसाल बन रही हैं मध्य प्रदेश में महिला किसान तेजी से उन्नत खेती अपनाकर न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं। जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई, फूलों की खेती, दुग्ध उत्पादन, उद्यानिकी और मूल्य संवर्धन जैसे क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ रही है। कई महिला किसान गुलाब, सब्जी, फल और मसालों की खेती कर मासिक लाखों की आय कमा रही हैं। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वे जैविक खाद, दवा निर्माण और प्रसंस्करण कार्यों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार की योजनाओं जैसे सोलर पंप, बेहतर बीज, सिंचाई सुविधा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने इन्हें नई ताकत दी है। सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई बार कह चुके हैं कि ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के तहत किसानों की आय दोगुनी करने, तीसरी फसल को प्रोत्साहन, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और उद्यानिकी विस्तार पर फोकस किया जाएगा। प्रदेश में सिंचाई क्षमता 65 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह बूथ स्तर का अभियान न केवल ‘मन की बात’ के लिए फीडबैक तैयार करेगा बल्कि ‘कृषक कल्याण वर्ष’ की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने में भी मदद करेगा। महिला किसानों की सफल कहानियां ‘मन की बात’ के माध्यम से पूरे देश तक पहुंचेंगी, जिससे अन्य राज्यों की महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Source link
#31मई #क #कसन #क #सथ #मन #क #बत #सनग #भजपई #परधनमतर #मद #क #महल #कसन #क #उदहरण #क #कर #सकत #ह #जकर #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *