दमोह CMO से अभद्रता, दो इनामी आरोपी गिरफ्तार:  एक माह से फरार थे, पुलिस ने निकाला जुलूस; अतिक्रमण हटाने के दौरान की थी बदसलूकी – Damoh News

दमोह CMO से अभद्रता, दो इनामी आरोपी गिरफ्तार: एक माह से फरार थे, पुलिस ने निकाला जुलूस; अतिक्रमण हटाने के दौरान की थी बदसलूकी – Damoh News

दमोह CMO से अभद्रता, दो इनामी आरोपी गिरफ्तार:  एक माह से फरार थे, पुलिस ने निकाला जुलूस; अतिक्रमण हटाने के दौरान की थी बदसलूकी – Damoh News


दमोह नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी से ड्यूटी के दौरान अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। एक महीने से फरार चल रहे इन इनामी आरोपियों का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला और फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपी भाइयों पर घोषित था इनाम पकड़े गए आरोपियों की पहचान पठानी मोहल्ला निवासी मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ही दोनों भाई लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने दोनों की गिरफ्तारी पर एक-एक हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ था विवाद यह घटना 19 मई की दोपहर को हुई थी, जब नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी अपनी टीम के साथ पठानी मोहल्ला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी मिर्जा सरफराज और शहजाद ने प्रशासनिक टीम का विरोध करते हुए सीएमओ व अन्य कर्मचारियों के साथ तीखी बहस और अभद्रता की थी। कर्मचारियों के आक्रोश के बाद दर्ज हुआ था केस घटना के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित नगर पालिका कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने कर्मचारियों की शिकायत और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। गुरुवार को कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।

Source link
#दमह #CMO #स #अभदरत #द #इनम #आरप #गरफतर #एक #मह #स #फरर #थ #पलस #न #नकल #जलस #अतकरमण #हटन #क #दरन #क #थ #बदसलक #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *